Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government should procure crops at MSP: Rakesh Tikait

एमएसपी पर फसलों की खरीद करे सरकार : राकेश टिकैत

Tue, 24 Nov 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Government should procure crops at MSP: Rakesh Tikait
बावल में महेंद्र ककरावत के चाचा के निधन पर शोक जताने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को बावल पहुंचे। यहां उन्होंने भाकियू के हल्का प्रधान महेंद्र ककरावत के चाचा के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमएसपी पर फसलों की खरीद होनी चाहिए। सरकार को किसानों को उपज का उचित दाम देना चाहिए।
उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दिवंगत के प्रति संवेदना प्रकट की। इस दौरान स्थानीय लोगों और किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं सुन रही है। अब किसानों ने सरकार से बातचीत करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद होनी चाहिए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिलना जरूरी है।

चुनाव में वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा वोट चोरी करके चुनाव जीत रही है। विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में एक विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। टिकैत ने कहा कि यदि निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जाएं तो उत्तर प्रदेश में भाजपा चुनाव हार सकती है।
इस अवसर पर भाकियू प्रदेश सचिव रामकिशन महलावत, सूरजभान सिंह, खिजूरी के सरपंच प्रतिनिधि मिरसिंह, सतेंद्र झाबुआ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed