फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government serious about the construction of AIIMS, construction will start soon: Dr. Banwari Lal

एम्स के निर्माण को लेकर सरकार गंभीर, जल्द शुरू होगा निर्माण: डॉ. बनवारी लाल

Sat, 09 Oct 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Government serious about the construction of AIIMS, construction will start soon: Dr. Banwari Lal
रेवाड़ी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एम्स को लेकर समन्वय समिति की हुई बैठक में भाग लेते सहकारित? - फोटो : Rewari
सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि गांव माजरा में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण को लेकर हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। एम्स को लेकर 13 अक्तूबर को चंडीगढ़ में भी उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें सरकार के वरिष्ठ अधिकारी व प्रस्तावित परियोजना के लिए जमीन देने वाले किसानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने यह जानकारी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों व परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने वाले किसानों की संयुक्त बैठक में दी।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने वाले किसानों की मांगों को पहले ही मंजूर कर लिया था। इस बैठक में किसानों के प्रतिनिधि भी अवश्य शामिल हो। जिस पर बैठक में उपस्थित किसानों ने सहमति जाहिर करते अपने प्रतिनिधि भेजने की बात कही।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने एम्स के निर्माण को लेकर सहकारिता मंत्री एवं संयुक्त कमेटी के अध्यक्ष डॉ. बनवारी लाल को किसानों की उपस्थिति में अब तक जिला प्रशासन व ग्रामीणों के कार्य की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परियोजना के लिए आवश्यक जिला स्तर की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। साथ ही परियोजना को जमीन उपलब्ध कराने वाले किसानों की सहकारी समिति के गठन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम रविंद्र यादव, डीटीपी धर्मवीर खत्री, जिला वन अधिकारी सुंदर सांभरिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, सहायक रजिस्ट्रार को ऑपरेटिव सोसायटी प्रवीण कादियान सहित एम्स परियोजना के लिए जमीन देने वाले ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed