फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government schools will get grants for costumes and musical instruments

Rewari News: पोशाक व वाद्य यंत्र के लिए राजकीय विद्यालयों को मिलेगा अनुदान

Fri, 24 Jan 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government schools will get grants for costumes and musical instruments
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों व कार्यक्रम में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यालयों को विशेष ग्रांट दिया जाएगा। इस राशि से प्रतिभागियों की पोशाक व वाद्य यंत्र की व्यवस्था की जाएगी।
पोशाक व वाद्य यंत्र मिलने से विद्यार्थियों की प्रस्तुति और ज्यादा निखरेगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से पोशाक और वाद्य यंत्र प्रबंधन के लिए जिले को 1.10 लाख रुपये की ग्रांट जारी जाएगी। इसके लिए निदेशालय ने विद्यालयों को डिमांड भेजने के निर्देश दिए हैं। यह डिमांड केवल राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय को ही भेजनी होती है। निदेशालय ने इस ग्रांट के प्रयोग के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। निदेशालय के आदेशों के बाद जिला मौलिक शिक्षा विभाग इसमें जुट गया है। जिला मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से हर वर्ष सांस्कृतिक महोत्सव करवाया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम व गतिविधियों में प्रतिभागी विद्यार्थियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए संबंधित पोशाक व वाद्य यंत्रों की जरूरत होती है। इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को 1,10,000 (पोशाक के लिए 30,000 व वाद्य यंत्रों के लिए 80,000 रुपये) प्रति विद्यालय की दर से ग्रांट जारी की जाती है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने ग्रांट पात्रता के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। इसके तहत जिले के ऐसे विद्यालय जिन्हें पिछले तीन साल कोई ग्रांट नहीं मिली है, ऐसे विद्यालय जिनमें पिछले साल में 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को वृद्धि हुई है। जिन विद्यालयों को कभी वाद्य यंत्रों की ग्रांट नहीं मिली है या जिन विद्यालयों को पिछले पांच वर्ष में ग्रांट दी गई थी, उनके मुखिया लिखित रूप में डीईईओ को उपक्रम उपलब्ध करवाएंगे। उसके बाद ही चयनित विद्यालयों की डिमांड निदेशालय में भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले के कन्या विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व गतिविधियों को देखते हुए पोशाक व वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने के लिए निदेशालय की ओर से ग्रांट दी जानी है। इसके लिए विद्यालयों से डिमांड की गई है। विद्यालय मुखिया को पत्राचार कर सूचित कर दिया गया है। -कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed