फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government schemes are reaching the last mile with the guarantee of Modi-Manohar government: Dr. Arvind

मोदी-मनोहर सरकार की गारंटी के साथ अंतिम छोर तक पहुंच रहीं सरकारी योजनाएं : डाॅ. अरविंद

Sat, 02 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 02 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Government schemes are reaching the last mile with the guarantee of Modi-Manohar government: Dr. Arvind
रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के तहत शनिवार को रेवाड़ी खंड के गांव बैरियावास में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डाॅ. अरविंद यादव ने शिरकत की। चेयरमैन ने नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान लोगों का सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संकल्प यात्रा का गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि देश व प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार प्रभावी रूप से अपना दायित्व निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को वरीयता दी, जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं था। इस अवसर पर परिवार पहचान पत्र योजना के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि अब सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिक नया परिवार पहचान पत्र घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते हैं और त्रुटियां भी ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एलईडी युक्त वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर बैंक की स्टॉल, स्वास्थ्य जांच शिविर, हेल्प डेस्क, आयुष कैंप, योगाभ्यास, क्रिड हेल्प डेस्क, सीएससी स्टाल, पीएम उज्ज्वला योजना, मेरा भारत पंजीकरण हेल्प डेस्क भी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात लोगों के साथ सांझा करते हुए बताया कि कैसे वह और उनका परिवार सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में बदलाव ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed