{"_id":"62473f1642c84f212244292a","slug":"government-procurement-of-wheat-started-only-64-quintals-arrived-on-the-first-day-rewari-news-rtk642707025","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन मात्र 64 क्विंटल आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन मात्र 64 क्विंटल आवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार जिला की मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन रेवाड़ी की मंडी में मात्र 64 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जिसे व्यापारियों ने हाथों हाथ खरीद लिया। किसान को इसका भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल से 2025 रुपये प्रति क्विंटल मिला।
मंडी में आए किसानों ने फसल खरीद में आज कोई परेशानी नहीं होने की बात कहते हुए सरकार की ओर से पहले दिन अच्छा भाव मिलने पर संतोष जताया। उधर, बावल और कोसली की मंडियों में गेहूं की आवक न के बराबर रही। व्यापारियों के अलावा सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों को भी किसानों का इंतजार रहा। उधर, जिले की तीनों मंडियों में सरसों की खरीद जारी रही। जिले में एक लाख 30 हजार क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। शुक्रवार को मंडी में किसानों को सरसों का भाव 6800 रुपये प्रति क्विंटल तक मिला, जबकि सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपये प्रति क्विंटल है।
जिले में गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू हो गई है। पहले दिन दोपहर बाद तक रेवाड़ी मंडी में 64 क्विंटल से अधिक गेहूं आवक हुई, जो व्यापारियों ने खरीद लिया। किसानों को एमएसपी से ज्यादा भाव मिला। सरकार ने एजेंसियों की फसल खरीद के लिए ड्यूटी लगाई हुई है। बावल और कोसली में भी गेहूं खरीदा जाएगा। किसानों से आग्रह है कि वे अपनी फसल अच्छी तरह सूखाकर और साफ करके मंडी में लाएं। ताकि इनको फसल का अधिक भाव मिल सके। अगले सप्ताह गेहूं की आवक मंडियों में बढ़ेगी। निर्धारित एमएसपी 2015 रुपये प्रति क्विंटल है। - नरेंद्र यादव, सचिव, कृषि विपणन बोर्ड, रेवाड़ी