फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government of 97 villages will get Panchayat Bhawan, proposal sent

Rewari News: 97 गांवों की सरकार को मिलेगा पंचायत भवन, प्रस्ताव भेजा

Thu, 21 Aug 2025 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Government of 97 villages will get Panchayat Bhawan, proposal sent
रेवाड़ी। जिले की 97 ग्राम पंचायतों में अब खुद के पंचायत भवन बनने की उम्मीद जगी है। वर्षों से पंचायत भवन की कमी का सामना कर रही इन पंचायतों की मांग को विकास एवं पंचायत विभाग ने गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत प्रस्ताव तैयार कर विकास एवं पंचायत विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन

एनुअल एक्शन प्लान के अंतर्गत भेजे गए इस प्रस्ताव में उन पंचायतों को शामिल किया गया है जहां या तो पंचायत भवन है ही नहीं या फिर उनकी स्थिति इतनी जर्जर है कि वे उपयोग लायक नहीं बचे हैं। ग्राम पंचायत भवन न होने से इन ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कार्यों में अव्यवस्था बनी रहती है।
विज्ञापन

पंचायत के रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए कोई स्थायी जगह नहीं है जिससे दस्तावेजों की हानि या गलत इस्तेमाल की आशंका बनी रहती है। सरपंच और ग्राम सचिव के पास बैठने की निश्चित जगह नहीं होने के लिए भटकना पड़ता है। ग्राम सभा जैसी अहम बैठकों का आयोजन भी खुले मैदान या किसी अस्थायी स्थान पर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली, जनस्वास्थ्य या अन्य विभागीय अधिकारियों को भी ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक के लिए समुचित स्थान नहीं मिल पाता। अब विभाग द्वारा इन 97 ग्राम पंचायतों का विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे के तहत यह तय किया जाएगा कि किन पंचायतों को भवन की तत्काल आवश्यकता है और क्या उनके पास आवश्यक भूमि उपलब्ध है या नहीं।
प्रत्येक पंचायत भवन के निर्माण पर लगभग 25 लाख रुपये की लागत आएगी और इसके लिए लगभग आधा एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। यदि जमीन उपलब्ध पाई जाती है और मंत्रालय से मंजूरी मिलती है तो निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

पंचायत भवन न होने से ग्रामीणों को उठानी पड़ती है परेशानी
रेवाड़ी की अनेक पंचायतों में पंचायत भवन न होने से रिकॉर्ड की सुरक्षा, बैठकों का आयोजन, ग्रामीणों की सुविधा और विभागीय कार्यों में अव्यवस्था बनी रहती है। हर पंचायत को स्थायी कार्यस्थल मिलेगा, दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे और ग्रामीणों को अपने कामों के लिए सरपंच व ग्राम सचिव से मिलने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

धारूहेड़ा ब्लॉक की 22 पंचायतों ने भेजा है प्रस्ताव

जिले की धारूहेड़ा ब्लॉक की 22 ग्राम पंचायतों में, बावल ब्लॉक की 20, खोल ब्लॉक की 9, रेवाड़ी ब्लॉक की 17, नाहड़ ब्लॉक की 4, जाटूसाना ब्लॉक की 15 और डहीना ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण को लेकर प्रस्ताव विकास एवं पंचायत विभाग को भेजा गया है।

------------
वर्जन

जिले की 97 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण को लेकर विकास एवं पंचायत विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। -नरेंद्र गुलिया, एक्सईएन, विकास एवं पंचायत विभाग, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed