फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government keeps an eye on sugar stocks; 8 shops inspected.

Rewari News: चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, 8 दुकानों की जांच

Thu, 27 Aug 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government keeps an eye on sugar stocks; 8 shops inspected.
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन को देखते हुए चीनी की उपलब्धता और स्टॉक पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने रेवाड़ी में अब तक 8 दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच कर स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दुकानदारों से चीनी की खरीद-बिक्री और उपलब्ध स्टॉक से संबंधित जानकारी ली। साथ ही रिकॉर्ड का मिलान करते हुए यह भी जांचा गया कि कहीं निर्धारित मात्रा से अधिक स्टॉक तो नहीं रखा गया है। अधिकारियों ने दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्टॉक और बिक्री का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बाजार में चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर भी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जमाखोरी या निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान आम लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बाजार की निगरानी जारी रहेगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मुकेश का कहना है कि चीनी के स्टॉक की डिटेल व्यापारी पोर्टल पर अपडेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed