{"_id":"696bd092c413e675dd0b02d4","slug":"government-girls-college-first-in-quiz-competition-rewari-news-c-198-1-rew1003-232207-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में राजकीय कन्या महाविद्यालय प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में राजकीय कन्या महाविद्यालय प्रथम
Sat, 17 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिलास्तरीय सरस्वती महोत्सव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और डिक्लेमेशन कांटेस्ट का आयोजन किया गया।
प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में राजकीय कन्या महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि डिक्लेमेशन कांटेस्ट में राजकीय कन्या महाविद्यालय पाली की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के नौ राजकीय महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने की।
विज्ञापन
उन्होंने सरस्वती नदी के महत्व एवं इसकी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत के बारे में बताया। साथ ही इस नदी के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में अपना अहम योगदान देने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता के विजेताओं को 23 जनवरी को पेहोवा कुरुक्षेत्र में राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। निर्णायक मंडल में डॉ. सुनीता, डॉ. अनीता, डॉ. शर्मिला, डॉ. रेनू, राजकुमार, संदीप सिंह शामिल रहे।