फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government building given on lease, ruckus

Rewari News: सरकारी भवन को लीज पर दिया, बवाल

Sat, 10 Jun 2023 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Government building given on lease, ruckus
स्कूल के बाहर पूर्व विधायक के नेतृत्व में धरने पर बैठे शहरवासी।
रेवाड़ी। शहर स्थित सेक्टर-4 स्थित स्कूल के सरकारी भवन को एक प्राइवेट संस्था को लीज पर देने के मामले में विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों के बढ़ते विरोध के बाद शुक्रवार को सहकारिता मंत्री के हस्तक्षेप के बाद भवन के अंदर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया तथा संस्था निदेशक को अन्य स्थान पर कक्षाएं लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर संस्था को स्कूल भवन दिए जाने के विरोध में सत्ता पक्ष से जुड़े पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास से लेकर विपक्ष के नेताओं ने शुक्रवार को भवन के बाहर सांकेतिक धरना दिया तथा रेवाड़ी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया है कि 11 जून को स्कूल भवन पर तालाबंदी की जाएगी। उनका कहना है कि जब तक लिखित में नहीं दिया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। शहरवासियों ने पूर्व विधायक रणधीर सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया, जिसमें एडवोकेट राजेंद्र सिंह कामरेड व सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी धर्मबीर सिंह बल्डोडिया शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के पॉश इलाके सेक्टर-4 में कुछ माह पूर्व सरकारी भवन में सैनिक स्कूल चलाया जा रहा था। इस भवन को कुछ दिन पहले ही एक संस्था को लीज पर दिया गया है। सुपर-100 प्रोग्राम के तहत ये संस्था हर साल बच्चों की तैयारी कराती है। इस संस्था को प्रदेश सरकार की तरफ से काफी मदद भी मिलती है। 1 जून को प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर इस संस्था के कार्यक्रम में पहुंचे थे और संस्था ही नहीं, बल्कि उसके संचालक की तारीफ की थी। इसके विरोध के पूर्व भाजपा विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने संस्था पर सवाल खड़े करते हुए मोर्चा खोल दिया था। पूर्व विधायक का कहना है कि इस जमीन को गुपचुप तरीके से गलत तौर पर लीज पर दिया गया है। इसमें बड़ा घोटाला हुआ है।
विज्ञापन

किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे
इसके विरोध में शुक्रवार को पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के आह्वान पर सेक्टर-4 स्थित सरकारी भवन के बाहर सांकेतिक धरना दिया गया है, जिसमें इनेलो के जिला प्रधान डॉ. राजपाल से लेकर अन्य विपक्षी दल के नेता ही नहीं, बल्कि कई सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। 3 घंटे चले धरने के बाद एसडीएम के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि इस जमीन को वापस लेकर यहां बॉयज कॉलेज शिफ्ट किया जाए। पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि ये इलाका शांतिपूर्ण इलाका है और हमारा विरोध भी अभी शांतिपूर्ण है, लेकिन परिस्थितियों पैदा की तो किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। भवन को वापस नहीं लिया गया तो 11 जून को तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों को करेंगे आमंत्रित
पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के अलावा इनेलो नेता डॉ. राजपाल और कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि वे जिले के सभी वर्तमान विधायक, सांसद और मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और आगामी चुनाव लड़ने वाले सभी नेताओं को आमंत्रित करेंगे कि वे 11 जून को इस बिल्डिंग के सामने पहुंचे और अपने हाथों से इस पर ताला लगाए। अगर कोई नेता यहां नहीं पहुंचा तो समझेंगे कि वे जनहितैषी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन और तेज किया जाएगा।
2 कमरों में चल रहा कॉलेज
बतादें कि कई साल पहले रेवाड़ी में बॉयज कॉलेज की घोषणा हुई थी, लेकिन इस कॉलेज को आज तक खुद का भवन नहीं मिल पाया है। पूर्व विधायक कापड़ीवास का कहना है कि 2 कमरों में कॉलेज चलाया जा रहा है। उन्होंने खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस कॉलेज को सेक्टर-4 वाले भवन में शिफ्ट करने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने भी सहमति दी थी। अब कौन सी परिस्थितियां बन गई कि कॉलेज को शिफ्ट करने की बजाए एक संस्था को लीज पर दे दिया गया।
इस भवन में नहीं लगेगी संस्था की कक्षाएं
मेरे संज्ञान में आने के बाद शिक्षा मंत्री से बात की गई है। संस्था की ओर से भवन में कराए जा रहे निर्माण कार्यों को रोक दिया गया है। इसके अलावा संस्था के निदेशक को कक्षाएं लगाने के लिए अन्य स्थान पर लगाने को कह दिया गया है। इस स्कूल भवन में संस्था की कक्षाएं नहीं लगाई जाएगी।

-डॉ बनवारी लाल, जनस्वास्थ्य, अभियांत्रिकी एवं सहकारिता मंत्री

देर आए दुरुस्त आए
कैबिनेट मंत्री के आदेशों का स्वागत है, लेकिन आदेशों की उतनी ही पालना होनी चाहिए। आदेश के बावजूद भी कक्षाएं निर्माण कार्य चलता रहा तो धरना जारी रखेंगे।
-रणधीर सिंह कापड़ीवास, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed