फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   govardhan festival, nature, pray

गोवर्धन पर्व पर गोवंश, प्रकृति की समृद्धि की कामना

Tue, 01 Nov 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
दीपावली के बाद सोमवार को जिलेभर में गोवर्धन पर्व की धूम छाई रही। घरों में महिलाओं ने गोबर की प्रतिमाएं बनाई तथा किसानों ने गोवंश की पूजा की व गोधन, पर्वत, प्रकृति की समृद्धि के लिए मंगल कामना की। वहीं शहरभर के मंदिरों में साबुत पकाया हुआ भोजन अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। शहर के घंटेश्वर मंदिर, बारा पत्थर स्थित भूतेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, माता काली आदि मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने वालों की भीड़ लगी रही। प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिरों के बाहर दोहपर तक भक्तों की लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन


बछड़े से गोबर कुचलवाने की है परंपरा
गोवर्धन पूजा के बाद बछड़े से गोबर की बनाई गई गोवर्धन की प्रतिमा को कुचलवाया जाता है, लेकिन सोमवार पशुपालकों ने बछड़ों को खुला नहीं छोड़ा, जिसके चलते श्रद्धालुओं को यह पंरपरा निभाने में काफी परेशानी हुई। पशुपालक भी बछड़ों की पूजा-अर्चना में लगे थे, जबकि अन्य दिनों में शहरभर में विशेषकर बछड़े ऐसे ही घूमते-फिरते दिखाई दे जाते हैं।
विज्ञापन


भगवान विश्वकर्मा की पूजा
गोवर्धन के दिन ही आज भगवान विश्वकर्मा की भी पूजा अर्चना की गई। झज्जर चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर जांगिड़ समाज सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया। दुकानदारों ने विश्वकर्मा दिवस पर आज अपने औजारों की पूजा अर्चना की। मशीन पर काम करने वालों ने भी पूजा के बाद अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दुकानें बंद होने के कारण विशेषतौर पर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। मोटर मैकेनिक की दुकानें बंद होने से दुपहिया वाहन चालकों को पंक्चर तक लगवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर हुई आतिशबाजी
गोवर्धन पर्व की पूर्व संध्या पर दीपावली का त्योहार भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शहर में खूब आतिशबाजी हुई। यह सिलसिला दीपावली से चलकर गोवर्धन पूजा तक चलता रहा। 


धारूहेड़ा। शहर के विभिन्न मन्दिरों में गोवर्धन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शहर के मन्दिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। शहर के मेन बाजार स्थित ठाकुर मन्दिर, सेक्टर-6  स्थित दुर्गा मन्दिर, हनुमान मन्दिर, नंदरामपुर बास रोड स्थित गायत्री मन्दिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मन्दिरों में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। पं. अशोक जोशी ने कहा कि भगवान कृष्ण के बढ़ते प्रभाव को देखकर देवराज इन्द्र को अपनी सत्ता छिन जाने का भय सताने लगा तो उन्होंने मथुरा में लोगों को हानि पहुंचानी शुरू कर दी और भयंकर बारिश व आंधी शुरू कर दी। ऐसे में भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों की रक्षा की थी तथा इन्द्र का दर्प दूर किया था। तभी से गोवर्धन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। सोमवार को हजारों की संख्या में शहर के लोगों ने विभिन्न मन्दिरों में प्रसाद ग्रहण किया।

खोल। डहीना में स्थित ठाकुर महाराज के मंदिर प्रांगण में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अशोक कुमार, नरेश शर्मा, अमित सिंघला, विजय सेठ, प्रवीन शर्मा, निखिल गुप्ता, रजनीश, संदीप, सुरेश शर्मा आदि ने प्रसाद वितरण और तैयार करने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed