फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Goods worth 3.5 lakh stolen by cutting the central lock of DJ shop

Rewari News: डीजे की दुकान का सेंट्रल लॉक काटकर साढ़े 3 लाख का सामान चोरी

Sat, 07 Jan 2023 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 3.5 lakh stolen by cutting the central lock of DJ shop
धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में सोहना रोड पर गांव महेश्वरी में स्थित एक दुकान के सेंट्रल लॉक को काट कर चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का डीजे का सामान चोरी कर ले गए। सुबह चोरी का पता लगने पर दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी चोरों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव महेश्वरी के रहने वाले रविंद्र कुमार ने कहा है कि उन्होंने गांव में ही सोहना रोड पर दुकान की हुई है। वीरवार की रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के बगल में स्थित लोहे का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर से डीजे का लाखों रुपये का सामान गायब था। दुकान में लगे लोहे के दरवाजे में सेंट्रल लॉक लगा हुआ था। चोरों ने सेंट्रल लॉक को काटकर और अंदर से सामान निकाल ले गए। मौके पर गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं। रविंद्र कुमार के अनुसार चोर दुकान से आठ एम्प्लीफायर, चार सार्फी लाइट, चार मिक्चर, दो कोडलेस माइक सेट, दो हैलोजन, 20 एलईडी लाइट, चार पिच, एक मिक्चर पेटी, एक 32 इंच एलईडी टीवी, एक मिक्सी व एक ड्रिल मशीन चोरी कर ले गए। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का सीसीटीवी फुटेज से चोरों के बारे में सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल सेक्टर-छह थाना पुलिस ने रविंद्र कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed