फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Goldsmith accused of buying stolen jewellery arrested, taken on one-day remand by police

Rewari News: चोरी के जेवर खरीदने का आरोपी सुनार गिरफ्तार, पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 18 May 2026 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Goldsmith accused of buying stolen jewellery arrested, taken on one-day remand by police
कुंड। गांव जैनाबाद में हुई वारदात में चोरी हुए जेवरात खरीदने के आरोप में महेंद्रगढ़ के गांव भौजावास निवासी सुनार पवन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में गिरोह की महिला सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

गिरफ्तार मुख्य सरगना काली उर्फ संतरा ने पुलिस के सामने यह कबूला था कि उसने चोरी के चांदी के जेवरात महेंद्रगढ़ के गांव भौजावास निवासी सुनार पवन कुमार को 95 हजार रुपये में बेच दिए थे। सीआईए ने छापा डालकर छठे आरोपी सुनार पवन को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी के जेवरात बरामद किए जाएंगे। इससे पहले पुलिस ने आरोपी महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी काली उर्फ संतरा, उसके लड़के विजय, पड़ोसी अरुण, जिला भिवानी के गांव आलमपुर निवासी नरेंद्र उर्फ डिल्लू उर्फ जोगी और जिला झज्जर के गांव बहु हाल आबाद जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी अजित को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की राशि में से 3 हजार रुपये नकदी और चोरी किए गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज व कागजात बरामद कर लिए थे।
जैनाबाद निवासी प्रदीप ने 1 जून 2025 को दी गई शिकायत में बताया था कि उनके पिता सीआईएसएफ में कार्यरत हैं। उनकी मां की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
वह और उनके पिता दिल्ली में ही अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अस्पताल में मां की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान गांव में उनके घर पर कोई नही था। 29 मई 2025 की रात को चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया।

------
31 मई की रात वारदात का चला पता
पीड़ित ने बताया कि जब वह 31 मई 2025 की रात 8 बजे घर पहुंचे तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया था और एलईडी छत पर फेंक दी थी। चोर घर के कमरे में रखे एक सूटकेस को चोरी कर ले गए थे, जिसमें करीब 32 लाख रुपये की एफडी, 1.50 लाख नकद, पैन कार्ड, आधार कार्ड, प्रॉपर्टी के कागजात और गाड़ी की आरसी रखी हुई थी। इसके अलावा अलमारी में रखे 85 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और पीड़ित के अन्य ओरिजिनल दस्तावेज वाला बैग भी चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed