फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   God is pleased by worship: Acharya Lakhan

पूजा से प्रसन्न होते हैं भगवान : आचार्य लखन

Sat, 13 Jun 2026 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
God is pleased by worship: Acharya Lakhan
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर बीएमजी सिटी में कथा के छठे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया। आचार्य लखन ने गिरिराज जी की पूजा एवं भगवान कृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कान्हा के स्वरूप में भगवान गोपियों के घर में घुसकर मक्खन चुरा लेते थे। गिरिराज महाराज स्वयं साक्षात भगवान स्वरूप हैं, इनकी पूजा अर्चना करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर गोवर्धन जी की पूजा अर्चना की गई जिसमें कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं में राधेश्याम गुप्ता, रमेश शर्मा, रमेश सचदेवा, अश्विनी तिवारी, शक्ति यादव, अनिल किसनानी, महेंद्र गोयल ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed