फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gobind Singh entrusted with the responsibility of Jatusana Block President.

Rewari News: गोबिंद सिंह को जाटूसाना ब्लॉक प्रधान की जिम्मेदारी

Tue, 23 Jun 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gobind Singh entrusted with the responsibility of Jatusana Block President.
गांव रोझूवास में आयोजित बैठक में बातचीत करते सैन समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। सैन समाज उत्थान समिति की बैठक गांव रोझूवास में आयोजित की गई। अध्यक्षता अर्जुन सिंह ने की। इस दौरान सैन समाज को सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। गोबिंद सिंह सैन को जाटूसाना ब्लॉक प्रधान और सुरेश कुमार सैन को ब्लॉक उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने सैन समाज के इतिहास का उल्लेख करते हुए समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। समाज की नई पीढ़ी को भी संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों और ग्राम प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई। बिहारीपुर से सुरेश सैन, जाटूसाना से राजकुमार सैन, सुमाखेड़ा से जसवंत सैन, रोझूवास से जितेंद्र सैन, नैनसुखपुरा से कंवर सिंह सैन, बोहतवास से नित्यानंद सैन, कमालपुर से रामपाल सैन, हरजीपुर से हनुमान सैन तथा जैतपुर से राजेंद्र सैन को ग्राम प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इसके अलावा गोबिंद सिंह सैन को जाटूसाना ब्लॉक प्रधान और सुरेश कुमार सैन को ब्लॉक उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में समिति प्रधान सुरेंद्र पाल सैन, सचिव ओमप्रकाश सैन सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed