फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   girls recovery

बेटी की बरामदगी नहीं होने पर पिता ने थाने में किया आत्महत्या का प्रयास

Tue, 16 Jul 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
girls recovery
हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाती एसपी नाजनीन भसीन - फोटो : Rewari
तीस मार्च को परीक्षा का अंतिम पेपर देने गई बारहवीं की छात्रा लापता हो गई। मामला दर्ज होने के बाद भी उसकी बरामदगी न होने पर परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित पिता ने थाने के पास ही खंडहर भवन की दीवार पर चढ़कर ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन छूकर जान देने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उसे देख बचा लिया। मामला उग्र होते देख थाने में काफी पुलिस बल तैनात रहा। थाने पहुंची एसपी के सात दिन में लड़की की बरामदगी के आश्वासन पर प्रदर्शन करने वाले शांत हो गए।
विज्ञापन

108 दिन से लापता बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर परिजन क्षेत्रीय और राजस्थान से आए ग्रामीणों के साथ सोमवार सुबह दस बजे बाबल थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव शुरू कर दिया। प्रदर्शन दोपहर तीन बजे तक किया गया। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद परिजन नहीं माने और एसपी से मिलने की जिद पर अड़े रहे। करीब ढाई बजे एसपी नाजनीन भसीन थाने पहुंची और पीड़ित पक्ष को सुना। एसपी ने एसआई गठित करने के साथ ही सात दिन में बेटी को बरामद करने का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

लापता लड़की के चाचा का कहना है कि लापता होने के दिन से लेकर आज तक बावल पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। 30 मार्च को भी बावल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की थी। महिला हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद रात 12 बजे मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद भी बावल पुलिस ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी और एसएचओ के साथ नोकझोंक
बावल में कई मोहल्लों से प्रदर्शन करते हुए लोग थाने पहुंचे। यहां पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके चलते डीएसपी जयसिंह वे एसएचओ के साथ प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार नोकझोंक हुई।
-बावल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लापता बेटी नहीं मिलने के सदमे में पिता की दिमागी हालत कमजोर हो गई है। पिता का कहना है कि बावल पुलिस की नाकामी के चलते ही बेटी नहंी मिल पाई है। भीड़ ने इस दौरान पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई और जमकर नारेबाजी की।

सात दिन में छात्र की बरामदगी नहीं हुई तो करेंगे हाईवे जाम : रघुसेना
श्री राज पुरोहित सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह ने कहा कि रेवाड़ी के सभी अधिकारियों से मिलकर बेटी की बरामदगी के लिए गुहार लगाई जा चुकी है। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हुआ। एसपी ने एसआईटी गठित कर सात दिन में बरामदगी का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी यदि बेटी बरामद नहीं हुई तो दिल्ली-जयपुर ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed