फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girls formed Master Nekiram Club, Sujata became president

Rewari News: युवतियों ने गठित किया मास्टर नेकीराम क्लब, सुजाता बनीं अध्यक्ष

Sat, 02 Nov 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 02 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Girls formed Master Nekiram Club, Sujata became president
रेवाड़ी। गांव जैतड़ावास में युवतियों द्वारा बनाया गया मास्टर नेकीराम क्लब। स्रोत: क्लब
रेवाड़ी। सांग सम्राट और लोक कवि मास्टर नेकीराम की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मास्टर नेकीराम क्लब का गठन किया गया है। नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी में कार्यरत एनवाईएन सुजाता ने गांव जैतड़ावास की युवतियों के साथ क्लब का गठन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि सुजाता पुत्री बिल्लूराम को सर्वसम्मति से क्लब का अध्यक्ष, वंदना पुत्री धर्मबीर को सचिव और प्रीति पुत्री कृष्ण कुमार को खजांची चुना गया है। 12 सदस्य भी बनाए गए हैं। चयन के बाद सभी ने शपथ ली की वे देश के एकता और अखंडता के लिए कार्य करेंगी।
विज्ञापन

क्लब की ओर से गांव की सरपंच हेमलता के मुख्य आतिथ्य में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ड्राइंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। निबंध लेखन में प्रीति ने पहला, आरती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रामरती, नरेश देवी, भतेरी देवी, सावित्री, नैना, वंदना, पायल, भारती, मीनाक्षी सहित मास्टर नेकीराम क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed