{"_id":"698f6a020d4ced38250173db","slug":"girl-students-experienced-handicrafts-at-surajkund-fair-rewari-news-c-198-1-fth1001-233537-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सूरजकुंड मेले में छात्राओं ने लिया हस्तशिल्प का अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सूरजकुंड मेले में छात्राओं ने लिया हस्तशिल्प का अनुभव
Fri, 13 Feb 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में हस्तशिल्प कलाओं का अवलोकन करती रीजनल सेंटर, कृष्
कोसली। कृष्ण नगर स्थित महिला रीजनल सेंटर की छात्राएं शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचीं। फरीदाबाद में आयोजित इस मेले में देश-विदेश के कारीगर हस्त शिल्प का प्रदर्शन कर रहे हैं।
निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने बताया कि छात्राओं ने विभिन्न राज्यों व देशों की पारंपरिक कलाएं, हस्तशिल्प, लोक संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। उन्होंने हथकरघा, बुनाई तथा अन्य पारंपरिक शिल्प विधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की, जिससे उन्हें कौशल विकास का अवसर मिला।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि भ्रमण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को हस्तशिल्प के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान देना है, ताकि वे अपने कौशल को निखारकर आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
इस अवसर को सफल बनाने में डॉ. सोनिया यादव, डॉ. अंजलि पांचाल, डॉ. अनिता देवी, डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. अंजलि यादव, असिस्टेंट अजयपाल, ज्योति यादव एवं सविता यादव का विशेष सहयोग रहा।