फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girl student's photo viral with obscene song

छात्रा की फोटो अश्लील गाने के साथ की वायरल

Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl student's photo viral with obscene song
रेवाड़ी। नारनौल रोड पर खोरी के निकट एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा की फोटो को दो छात्रों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील गाने के साथ वायरल कर दिया। आरोप है कि दोनों छात्र कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहे थे, परंतु शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब छात्रा की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, आईटी एक्ट व अश्लील हरकतें करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज शिकायत में छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को उसी के स्कूल में पढ़ने वाले दो लड़के कई दिनों से परेशान कर रहे थे। बेटी ने परेशान होकर एक शिक्षक और स्कूल प्रबंधन को इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि इसके चलते छात्रा ने स्कूल तक जाना बंद कर दिया है। आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई करने पर उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed