{"_id":"5921e3ef4f1c1b8c17535b92","slug":"girl-student-on-strike-for-school-upgrade-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को भी धरना जारी, दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को भी धरना जारी, दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। स्कूल अपग्रेड करने की मांग को लेकर राजगढ़ गांव में छात्राओं का धरना दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा।
छात्राओं को समझाने के लिए जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री, डीसी, एसपी समेत अन्य प्रशासनिक और राजनीतिक लोग भी पहुंचे लेकिन छात्राओं ने किसी की नहीं सुनी। अपनी मांग पर अड़ी छात्राओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी धरना चलता रहेगा। धरने के दूसरे दिन दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उनको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया।
राजस्थान की सीमा पर बसे रेवाड़ी के अंतिम गांव राजगढ़ के स्कूल को 12वीं तक अपग्रेड करने की मांग को लेकर छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ शनिवार को स्कूल गेट पर ताला जड़कर अपना धरना शुरू किया था। धरने पर उनकी माताएं भी बैठ गईं। धरने के दूसरे दिन रविवार दोपहर धरने पर बैठीं छात्राओं को समझाने के लिए जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल, उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया भी पहुंची। छात्राओं ने स्कूल अपग्रेड होने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कही। हालांकि बाद में ग्रामीण पीडब्ल्यूडी मंत्री नरबीर सिंह को बुलाने पर धरना समाप्त करने का आश्वासन दिया। शाम पांच बजे आई बारिश में भी छात्राएं धरने पर डटी रहीं। इस दौरान जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री ने छात्राओं को स्कूल अपग्रेड कराने का आश्वासन दिया, लेकिन छात्राओं ने स्कूल अपग्रेड होने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कही। इस बीच जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि स्कूल में करीब 110 छात्राएं हैं। इनकी संख्या 150 तक करा दो स्कूल अपग्रेड हो जाएगा। इसके बाद डीसी और एसपी ने भी छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं अपनी जिद पर अड़ी रहीं।
फिर बिगड़ी छात्राओं की तबीयत
धरना स्थल पर दूसरे दिन छात्रा महक सहित दो की तबीयत दोपहर बाद बिगड़ गई। इसके बाद उनको ट्रॉमा सेंटर लाया गया। वहां इनका शाम तक उपचार चलता रहा। इससे पूर्व शनिवार को भी गांव की सोनिका नाम की एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
यह है मामला
धरने पर बैठी छात्राओं का कहना है कि गांव की छात्राओं को इंटर की पढ़ाई के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर वालावास जाट जाना पड़ता है। कई लड़कियां रेवाड़ी और सुखाना जाती हैं। कई बार छात्राओं से छेड़खानी तक हो जाती है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत तक दी गई है। कुछ शिक्षक नौवीं और दसवीं के बच्चों के दाखिला देने के लिए स्कूल पहुंचे लेकिन छात्राओं ने उनको भी अंदर नहीं घुसने दिया। इसके बाद इन्होंने बाहर ही मेज लगाकर अपना काम निपटाया।
शिक्षामंत्री बोले, जनस्वास्थ्य मंत्री को दी है पॉवर
शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का राजगढ़ स्कूल अपग्रेड करने के मामले में कहना है कि स्थानीय विधायक होने के नाते उन्होंने जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल को पॉवर दी है। वे राजगढ़ गए हैं, छात्राओं से बात करने के बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा उसको मान लेंगे।
छात्राओं और ग्रामीणों को समझाया कि स्कूल अपग्रेड करने के लिए निर्धारित संख्या पूरी कर लो। पहले तो ग्रामीण मान गए लेकिन बाद में विरोध करने लगे। वे पहले अपग्रेडेशन का लेटर दिखाने की बात कहने लगे। इसकी एक प्रक्रिया होती है। - डॉ. बनवारी लाल, जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री