{"_id":"660daf8b89cc0b0c450f9354","slug":"girl-student-hit-by-uncontrolled-bike-dies-rewari-news-c-198-1-rew1001-202790-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छात्रा को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छात्रा को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Thu, 04 Apr 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
रेवाडी। स्कूल से घर जा रही सातवीं कक्षा की एक छात्रा को सड़क पार करते वक्त बेकाबू एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बैरियावास निवासी नितिशा (11) के रूप में हुई है।
शहर से सटे गांव बैरियावास निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। छोटी बेटी नितिशा गढ़ी-बोलनी गांव स्थित राजकीय मॉडर्न संस्कृति स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा थी। रोजाना की तरह वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई। गांव डवाना के बस स्टॉप पर रोडवेज बस से उतरी। यहां से जैसे ही वह पैदल घर आने के लिए सड़क पार करने लगी तो डवाना कट पर रेवाड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कसौला थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में नितिशा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।