फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girl raped on the pretext of getting a dog

Rewari News: कुत्ता दिलाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म

Thu, 15 Jun 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of getting a dog
रेवाड़ी। शहर के बड़ा तालाब निवासी एक युवक ने एक नाबालिग को युवक कुत्ता दिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को उसके घर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी बहन को दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बड़ा तालाब निवासी विजय का उनके घर पर आना-जाना था। उनकी 14 वर्षीय छोटी बेटी 13 जून को घर पर अकेली थी। विजय दोपहर के समय उनके घर आया और कुत्ता दिलाने के बहाने नाबालिग को बाइक पर बैठा कर अपने घर ले गया। अपने घर ले जाने के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक किशोरी को घर छोड़ गया। शाम को पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को दुष्कर्म करने के बारे में बताया। मामला जानकारी में आने के बाद परिजनों ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद काउंसिलिंग कराई और उसके बयान भी दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण करने, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वीरवार को आरोपी विजय को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed