फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   girl on strike for school upgradation

अब लेटर का इंतजार, स्कूल अपग्रेड होने पर खत्म होगा धरना

Fri, 26 May 2017 12:19 AM IST
bureau
bureau Updated Fri, 26 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
girl on strike for school upgradation
राजगढ़ की बेटियों का धरना वीरवार को भी जारी रहा।
स्कूल अपग्रेड करने की मांग को लेकर राजगढ़ की बेटियों का धरना वीरवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

निर्धारित विद्यार्थियों की संख्या पूरी करने के बाद सभी लोग दूसरे दिन भी सरकार के लेटर का इंतजार करते रहे लेकिन शाम को सभी लोगों को निराशा ही हाथ लगी। ग्रामीणों ने मंगलवार को ही स्कूल अपग्रेड करने के लिए विद्यार्थियों की निर्धारित संख्या पूरी कर दी थी। छठे दिन भी ग्रामीण और छात्राएं स्कूल गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठी रहीं। नाराज छात्राओं का कहना है कि जब तक सरकार की तरफ से कोई लेटर नहीं आता तब तक धरने से नहीं उठेंगी। इसके अलावा शुक्रवार के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा। आज धरनास्थल पर पूर्व वित्तमंत्री ने सरकार पर आरोप लगाए।    

राजगढ़ की छात्राएं गांव का स्कूल अपग्रेड कराने की मांग को लेकर वीरवार को भी ताला लगाकर स्कूल गेट पर बैठीं रहीं। मंगलवार को स्कूल अपग्रेडेशन के लिए जरूरी विद्यार्थी संख्या पूरी करने के बाद भी स्कूल अपग्रेड होने का कोई लेटर नहीं आया। बुधवार के बाद वीरवार को भी छात्राएं और ग्रामीण लेटर आने का इंतजार करते रहे लेकिन कोई समाधान नहंीं निकला। कुछ छात्राओं ने वीरवार से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी थी लेकिन ग्रामीणों ने उनको समझाकर शांत किया। अब ग्रामीण शुक्रवार का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन


पूरा गांव रहा धरने में मौजूद
अपनी बेटियों के धरने को समर्थन देने के लिए पूरा राजगढ़ गांव धरनास्थल पर मौजूद रहता है। महिलाएं सुबह ही अपने घरों का सारा कामकाज निपटाकर धरनास्थल पर बैठ जाती हैं। यहां दिनभर सरकार से बेटियों के स्कूल को अपग्रेड करने की मांग को लेकर नारेबाजी करती हैं। वीरवार को धरनास्थल पर पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा दे रही है। इसके अलावा मंत्री भाषण देते हैं कि ‘एक लड़की पढे़गी तो तीन परिवार पढ़ेंगे’। छात्राएं पढ़ने के लिए सड़क पर बैठी हैं लेकिन सरकार को दिखाई नही दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह हाल तब है जब स्कूल अपग्रेड करने के सभी शर्तें पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की परेशानी उनकी जुबानी
आज छह दिन बीत गए हैं। अभी तक स्कूल अपग्रेड नहीं हुआ। यह सरकार आखिर बेटियों से चाहती क्या है। हमारी मांग पूरी क्यों नहीं करती। - भारती, छात्रा
हमारा धैर्य अब जवाब देता जा रहा है। सारी शर्तें पूरे कर लिए हैं फिर भी स्कूल अपग्रेड नहीं किया जा रहा। अब इस आंदोलन को तेज करना होगा। - आरती, छात्रा

पहले कहते थे स्कूल में छात्र पूरे नहीं हैं। गांव वालों ने किसी तरह छात्र संख्या पूरी कर दी। इसके बाद भी स्कूल अपग्रेड नहीं कर रहे। आखिर क्यों कोई तो बताए। - पूनम, छात्रा
कहते हैं कि फाइल चंडीगढ़ में चल रही है। शीघ्र ही स्कूल अपग्रेड हो जाएगा। आखिर ऐसा क्या है जो इतनी देर हो रही है। स्थानीय मंत्री भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। - कमलेश, छात्रा

आज बच्चियों को धरने पर बैठेे छह दिन बीत गए हैं। पूरा दिन लेटर की प्रतीक्षा करते रहे लेकिन शाम तक सरकार की तरफ से कोई लेटर नहीं मिला है। - गोवर्धन, सरपंच गांव राजगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed