फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Getting volleyball and wrestling coaches will be beneficial

Rewari News: वॉलीबॉल और कुश्ती के प्रशिक्षक मिलने से होगा लाभ

Fri, 10 Oct 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Getting volleyball and wrestling coaches will be beneficial
रेवाड़ी। जिले को तीन खेलों के प्रशिक्षण मिले हैं। इनमें से बॉक्सिंग के प्रशिक्षक का स्थानांतरण गुरुग्राम कर दिया गया। वॉलीबॉल के प्रशिक्षक नेहरूगढ़ और कुश्ती के प्रशिक्षक बावल स्थित मिनी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षण देंगे। अब इन दोनों खेलों के खिलाड़ी अभ्यास कर खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग के पास जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, स्वीमिंग के प्रशिक्षक नहीं हैं। ऐसे में इन खेलों के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती है। प्रशिक्षण के अभाव में इन खेलों में खिलाड़ी पिछड़ रहे हैं। लॉन टेनिस का हाल ही में राव तुलाराम स्टेडियम में नया कोर्ट बनाया गया है। बिना प्रशिक्षक के अभाव में देखरेख नहीं होने से लॉन टेनिस कोर्ट की हालत खराब हो रही है।
विज्ञापन


बास्केटबॉल के भी स्टेडियम में दो मैदान बनाए गए थे लेकिन देखरेख न होने से ये मैदान भी खराब होते जा रहे इनकी गोल पोस्ट की जालियां भी गायब हैं। बड़ी बात है कि इन खेलों में खिलाड़ियों को मेडल भी नहीं मिल पा रहे हैं। इन खेलों में टीम प्रतियोगिताओं में भाग तो लेती है लेकिन कभी पदक नहीं जीत पाई है। स्वीमिंग के लिए यहां पर कोई पूल ही नहीं है। खिलाड़ियों को गुड़गांव में ही जाकर अभ्यास करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिन खेलों के कोच नहीं हैं, उनकी डिमांड बनाकर भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही कुछ खेलों के प्रशिक्षक मिल जाएंगे। - ममता, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed