फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   General public should be a participant in raising the falling ground water level: Verma

गिरते भू-जलस्तर के उठाने में सहभागी बनें आमजन : वर्मा

Thu, 07 Jul 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
General public should be a participant in raising the falling ground water level: Verma
रेवाड़ी में जल शक्ति अभियान के तहत समीक्षात्मक बैठक करते उप सचिव रवि कुमार वर्मा । - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उद्योग मामले मंत्रालय के उप सचिव एवं जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी रवि कुमार वर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक टीम ने जिले का दौरा किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने जिला मुख्यालय पर सिंचाई और वन विभाग समेत अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें जल संरक्षण, पौधरोपण समेत अन्य मसलों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिरते भू जलस्तर को उठाने के लिए आमजन सहभागी बनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल शक्ति अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने सचिवालय सभागार में जल शक्ति अभियान के मद्देनजर प्रशासन एवं संबंधित विभागों की ओर से अब तक किए गए प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल का ज्यादा से ज्यादा बचाव किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जल संरक्षण की दिशा में अनेक महत्वाकांक्षी निर्णय ले रही हैं। ताकि जमीन का भू जलस्तर ऊपर उठाया जा सके और आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण किया जा सके।
विज्ञापन

वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं निश्चित तौर पर इस क्षेत्र में भूजल स्तर को ऊपर उठाने में मील का पत्थर साबित होंगी। सरकार ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘मेरा पानी - मेरी विरासत’, जल शक्ति अभियान जैसी योजनाएं लागू की हुई हैं। उन्होंने आमजन का अपील की कि वे गिरते भू जल स्तर के उठान में सहभागी बनें और सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
‘प्रशासन सही दिशा में उठा रहा प्रभावी कदम’
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने उप सचिव वर्मा को बताया कि जिला प्रशासन जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है और जल संरक्षण के लिए पूरी तरह सजग है। आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक साथ कैच द रेन-जहां भी, जब भी संभव हो वर्षा के जल का संग्रह करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि जिला रेवाड़ी में जल शक्ति अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जन भागीदारी के साथ रेवाड़ी में बारिश की एक-एक बूंद का संचयन करना है, जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र यादव, नगराधीश देवेंद्र शर्मा, सिंचाई विभाग के एसई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed