फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   General Manager of Railways took stock of the railway track

Rewari News: रेलवे के महाप्रबंधक ने रेलवे ट्रैक का लिया जायजा

Sat, 24 Aug 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
General Manager of Railways took stock of the railway track
फोटो: 13रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर निरीक्षण करते रेलवे की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भाड़ावास रेलवे फाटक के पास दो दिन पहले रेल ट्रैक के नीचे मिट्टी खिसकने से रेल यातायात प्रभावित हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को जयपुर मंडल रेलवे के महाप्रबंधक टीम के साथ ट्रैक का निरीक्षण कर पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया।
टीम ने भाड़ावास फाटक के पास दो दिन पहले रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसकने के कारणों की जांच की। इस दौरान रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ ने टीम के साथ रेलवे ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया। मौजूदा समय में भाड़ावास फाटक पर ओवरब्रिज व अंडरब्रिज का निर्माण कार्य भी चल रहा है। बीते माह रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरपास बनाने के लिए रेलवे की तरफ से गड्ढा खोदा गया था। 2 दिन पहले रात के समय बारिश हुई थी जिससे ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसक गई थी। इसकी वजह से रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी स्थानीय लोगों की तरफ से रेलवे के अधिकारियों को दी गई थी। उसके बाद रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को दुरुस्त करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शी सुभाष सैनी ने बताया था कि वह सुबह साढ़े 4 बजे घूमने के लिए भाड़ावास फाटक के पास गए थे। इस दौरान उसने देखा कि ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसकी हुई है। तब आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर लोग पहुंचे और इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई थी। कुछ समय बाद रेलवे के अधिकारी पहुंचे और व्यवस्था को व्यवस्था को ठीक किया गया। सुबह साढ़े 5 बजे डबल डेकर ट्रेन रुकवाई गई थी। हालांकि, दुरुस्त होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। फिलहाल किसी तरह की जान मान की हानि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed