फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   GD Goenka Public School children captured overall trophy

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ओवरऑल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
GD Goenka Public School children captured overall trophy
जीडी गोयनका विद्यालय में खेल दिवस पर विजेताओं का सम्मान करते अतिथि। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के श्रीराम एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से प्रथम फ्रीडम कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों से 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेते हुए जीडी गोयनका के विद्यार्थियों ने ओवरऑल ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया। साथ ही कई पदक भी अपने नाम किए।
विज्ञापन

शौर्य, देव, हर्षित, लक्ष्य पांचाल, सिद्धि शर्मा ने अलग-अलग वर्गों में खेलते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वंदित, हर्षित, सिद्धि सैनी, नीरज व आयुषी ने रजत पदक हासिल किया। अक्षज, आश्रय, निसीम, हर्षित, हीरेन व ओमान यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंतर सदन एकल नृत्य एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तीन विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की गई। प्रथम श्रेणी कक्षा पहली से चौथी, द्वितीय श्रेणी कक्षा पांचवीं से सातवीं व तृतीय श्रेणी कक्षा आठवीं से ग्यारहवीं की थी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से विद्यार्थियों ने भाग लिया। एकल नृत्य की प्रथम श्रेणी में टैगोर सदन से जाह्नवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राधाकृष्णन सदन से आरनाने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टैगोर सदन से माही तीसरे स्थान पर रही। द्वितीय श्रेणी में टेरेसा सदन से आयुषी प्रथम स्थान पर रहे, टेरेसा सदन से सिद्धि सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व टैगोर सदन से टीनू तृतीय स्थान पर रहे। तृतीय श्रेणी में टैगोर सदन से निष्ठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टैगोर सदन से लक्ष्मी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में टैगोर सदन से शौर्य व लक्ष्य, विवेकानंद सदन से आदित्य, विनीशा एवं राधा कृष्णन सदन से हार्दिक व नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेरेसा सदन से माहिन द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैगोर, राधाकृष्णन व विवेकानंद सदन ओवरऑल प्रथम स्थान पर रहे। वहीं टेरेसा सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक शशी सिंगला ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और कहा कि भविष्य में होने वाले प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करें। नवीन अदलखा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया एवं ताइक्वांडो कोच पीयूष को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed