फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gave women information about security and rights

Rewari News: महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी

Sun, 14 Apr 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gave women information about security and rights
रेवाड़ी। महिला व बच्चों विरुद्ध अपराधों के बारें में जागरूक करतीं दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सु
रेवाड़ी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता और उनकी टीम ने शनिवार को बावल आईएमटी स्थित एक कंपनी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

टीम ने कंपनी में काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी। महिलाओं को बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर सेफ सिटी कैंपेन चलाया हुआ है। इसके तहत प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की भी शुरुआत की गई है। अकेले में सफर करने वाली छात्राएं/महिलाएं हरियाणा 112 पर खुद को पंजीकृत करते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं। सफर के दौरान हरियाणा पुलिस की टीम द्वारा महिला को तब तक ट्रैक किया जाता रहेगा, जब तक महिला अपने गंतव्य तक सुरक्षित नहीं पहुंच जाती।
विज्ञापन






पुलिस टीम ने बताया कि महिला थाना, डायल 112 व “दुर्गा शक्ति” एप पीड़िता की मदद के लिए है। महिलाएं कभी भी शिकायत इन पर दे सकती हैं। कहीं भी मनचलों और असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान करने या कहीं भी जमावड़ा रहने पर जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed