फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Garbage dumping yards should be built again in the city, how will the cleanliness ranking improve?

Rewari News: शहर में फिर बने कूड़ा डंपिंग यार्ड, कैसे सुधरेगी स्वच्छता रैंकिंग

Wed, 31 Jul 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 31 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Garbage dumping yards should be built again in the city, how will the cleanliness ranking improve?
फोटो: 18 रेवाड़ी। नाईवाली चौक के पास सब्जी मंडी में पड़ा कूड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में स्वच्छता का सर्वेक्षण करने के लिए अगस्त में टीम आने वाली है लेकिन स्वच्छता को लेकर कोई खास कदम नहीं उठाया गया है। शहर में पहले जिन अनावश्यक कूड़ा डंपिंग यार्ड को खत्म किया गया था, वहां अब फिर कूड़ा डंपिंग यार्ड बन गए हैं। इन स्थानों पर कूड़ा बिखरा रहता है। अगर सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया तो स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर पिछड़ जाएगा।
शहर के सरकुलर रोड और साथ लगते क्षेत्र में गंदगी की भरमार है। यहां 8 से 10 कूड़ा डंपिंग यार्ड ऐसे हैं, जो खत्म किए जा सकते हैं। सड़क के किनारे लंबे समय से कूड़ा डालने के कारण ये डंपिंग यार्ड बने हुए हैं। यहां 20-30 फीट तक कचरा फैला रहता है, जिनमें बेसहारा पशु खड़े रहते हैं। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सफाई के बाद यहां कचरा फेंक जाते हैं। जिला नगर आयुक्त अनुपमा अंजलि ने खुद घूमकर अनावश्यक कूड़ा डंपिंग साइट को खत्म कराया था। इसके लिए बाकायदा नगर परिषद की टीम को मैदान में उतार दिया था। लोगों से कूड़ा न फेंकने की अपील भी की गई थी। 8-10 दिन तक तो सब ठीक था लेकिन अब फिर से पुराने डंपिंग यार्ड तैयार हो चुके हैं। जहां लोग पहले कम कूड़ा डालते थे, वहां अब अधिक कूड़ा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन

दो डीएमसी कर चुके प्रयास, सभी फेल
मौजूदा डीएमसी अनुपमा अंजलि और इससे पहले तत्कालीन डीएमसी सुभिता ढाका की ओर से शहर के अनावश्यक डंपिंग साइट को खत्म करने पर खास जोर दिया गया। कर्मचारियों को लगाकर डंपिंग यार्ड खत्म कराया गया। पुराना कोर्ट रोड पर कूड़ा डंपिंग साइट खत्म कर पौधे लगाए गए। इसके अलावा गढ़ी बोलनी रोड पर तहसील के सामने, नाई वाली चौक पर सैंडपाइपर के पास, धक्का बस्ती से सेक्टर-4 रोड व मुख्य डाकघर के पास से कई वर्षों से बने डंपिंग यार्ड को खत्म करा कर सफाई कराई गई थी। बाद में फिर पहले जैसी स्थिति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन:
बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जहां कूड़ा डंपिंग यार्ड नहीं है, वहां कुछ लोग कूड़ा फेंक देते हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियां हर वार्ड में पहुंच रही हैं। आमजन से अपील है कि कचरा सड़क पर फेंकने की बजाय गारबेज कलेक्शन की गाड़ियों में डालें। हम भी फील्ड में विजिट कर स्थिति सुधारेंगे।-सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed