{"_id":"68b21016e74502436a0eb590","slug":"ganpati-idols-will-not-be-immersed-in-canals-police-will-be-deployed-rewari-news-c-200-1-bgh1002-117111-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नहरों में नहीं होगा गणपति मूर्ति का विसर्जन, तैनात रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नहरों में नहीं होगा गणपति मूर्ति का विसर्जन, तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन
-फोटो 53 : नहर के किनारे पड़ी गंदगी। संवाद
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। नहरों में गणपति मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन व पुलिस इस नियम का पालन करवाने के लिए तैनात रहेंगे ताकि नहरों के पानी को सुरक्षित रखा जा सके। इसके बजाय, विसर्जन के लिए बनाए गए वैकल्पिक स्थानों पर मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। सुनो नहरों की पुकार मिशन के तहत सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं। नहरों में किसी तरह की पूजन सामग्री भी नहीं डाली जाएगी। बहादुरगढ़ में पहले भी कई सामाजिक संस्थाएं नहरों में गंदगी न डालने का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर चुकी हैं, लेकिन लोग ही जानबूझकर नहरों को गंदा करने में लगे हुए हैं।
नहरों के पानी का इस्तेमाल पीने के पानी के लिए किया जाता है, और इसमें मूर्तियों का विसर्जन करने से पानी दूषित हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे उत्पन्न हो सकते हैं। नहरों में पानी का बहाव तेज होने और सतह के फिसलन भरे होने की संभावना के कारण विसर्जन के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं।
आदेशों में कहा गया है कि पुलिस विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि लोग नियमों का पालन करें और नहरों में किसी भी प्रकार का विसर्जन न हो। वहीं अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और गणपति मूर्तियों का विसर्जन केवल नहरों में न करें। यह कदम नदी और नहरों के जल को सुरक्षित रखने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से उचित संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से तालाब पर चारों ओर बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि सुनो नहरों की पुकार मिशन, नई दिशा मिशन, पर्यावरण प्रहरी मिशन एवं टाइम पास कॉमेडी चैनल के सहयोग से आमजन को नहरों के जल को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जा सके और जनता को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
बहादुरगढ़ में सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर लोगों को नहरों, नदियों में गंदगी न डालने, पूजन सामग्री न डालने और प्रतिमाओं का विसर्जन न करने के लिए अभियान चलाया जाता है। पिछले दिनों में पदाधिकारियों ने सेक्टर-6 के पास से गुजर रही नहर के पास एकत्रित होकर लोगों को गंदगी न डालने के प्रति जागरूक किया गया था।