फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ganga of devotion and knowledge will flow in Geetapuram

गीतापुरम में बहेगी भक्तिरस और ज्ञान की गंगा

Mon, 13 Dec 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ganga of devotion and knowledge will flow in Geetapuram
रेवाड़ी। शहर के बालभवन परिसर में चल रहे तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार (13 दिसंबर) को दर्शकों को गीता व आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर आधारित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही गीता के मर्मज्ञ व विशेषज्ञ व्याख्यान व वक्तव्य के माध्यम से भक्तिरस व ज्ञान की गंगा प्रवाहित करेंगे।
विज्ञापन

जिला परिषद के सीईओ जयदीप कुमार ने बताया कि डीसी यशेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन व महोत्सव की ओवरऑल इंचार्ज एवं एडीसी आशिमा सांगवान की देखरेख में सभी कार्यक्रम गीता जयंती की गरिमा के अनुरूप आयोजित होंगे। जन-जन को महापुराण गीता का सार्थक संदेश दिया जा रहा। जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव में सोमवार प्रात:कालीन सत्र में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा सायंकालीन सत्र में आईजी दक्षिणी रेंज रेवाड़ी एम रवि किरण मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार विशिष्ठ अतिथि के तौर पर महोत्सव में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में दूसरे दिन ये कार्यक्रम होंगे आयोजित
गीता जयंती महोत्सव में दूसरे दिन गीता सार पर आधारित नृत्य नाटिका, योगा, एकल अभिनय, सांस्कृति प्रस्तुति, देशभक्ति समूहगान, श्लोकाचारण, गीता संवाद, रागनी, गीता पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा और आमजन को गीता का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed