फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gained deeper understanding of historical documents and events by taking educational tour of Parliament House

Rewari News: संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण कर ऐतिहासिक दस्तावेजों व घटनाओं का हुआ गहन बोध

Tue, 29 Apr 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gained deeper understanding of historical documents and events by taking educational tour of Parliament House
फोटो : 11संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण करते इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विवि के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने लिए संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। विधि विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार ने विवि परिसर से विधिवत हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। भ्रमण का नेतृत्व विधि विभाग के शिक्षकगण डॉ. हेमन्त यादव, डॉ. कुसुम यादव एवं डॉ. पूनम रानी ने किया।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों ने नए संसद भवन, लोकसभा कक्ष, राज्यसभा कक्ष, केंद्रीय कक्ष, पुस्तकालय तथा ऐतिहासिक पुराने संसद भवन का अवलोकन किया। संसद भवन भ्रमण के दौरान संसद अधिकारी अभिजीत ने समस्त प्रक्रिया में सहयोग किया और छात्रों को संसदीय प्रक्रियाओं, इतिहास एवं कार्य प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर गाइड-कम-सुरक्षा अधिकारी कासिम अली और रोहित द्वारा संसद भवन की स्थापत्य कला, ऐतिहासिक घटनाओं, और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं की सूक्ष्म जानकारियां साझा की गईं।
विज्ञापन


संसद के विभिन्न कक्षों में जाकर और ऐतिहासिक दस्तावेजों व घटनाओं को देखकर छात्रों को देश की लोकतांत्रिक विरासत के प्रति गौरव और समझ का गहन बोध हुआ।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि छात्रों का संसद भवन भ्रमण उनके शैक्षणिक जीवन का एक ऐतिहासिक क्षण है। इससे न केवल उनकी ज्ञानवृद्धि होती है, बल्कि उनमें राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता तथा उत्तरदायित्व का भाव भी विकसित होता है। ऐसे अनुभव युवा पीढ़ी को देश के भविष्य का सजग प्रहरी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधि विभाग के अन्य शिक्षक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अनिल वर्मा, स्मृति और डॉ. संदीप यादव मौजूद रहे। छात्रा अंकिता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संसद भवन को प्रत्यक्ष रूप से देखना और वहां के वातावरण को महसूस करना मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed