फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fruit prices rise for Chhath festival

Rewari News: छठ पर्व को लेकर फलों के दामों में उछाल

Thu, 23 Oct 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fruit prices rise for Chhath festival
फोटो : 14फल की खरीदारी करते महिला। संवाद
रेवाड़ी। छठ पर्व नजदीक आते ही फल बाजार में रौनक बढ़ गई है। मंडियों और फुटकर बाजारों में फलों की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा असर केले के दामों पर पड़ा है। बाजार में केले का भाव 60 से 80 रुपये प्रति दर्जन तक पहुंच गया है। वहीं सेब के दामों में भी करीब 20 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, इस बार छठ पूजा सामग्रियों के दाम पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत बढ़े हैं। छठ पर फलों की मांग बढ़ने से स्वाभाविक रूप से बाजार में तेजी आ जाती है। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार कारोबार बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

फल विक्रेता सुशील, राजेश का कहना है कि आने वाले दो दिनों में खरीदारों की भीड़ और बढ़ेगी। दुकानों को सजाने और फलों का स्टॉक बढ़ाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के लिए विशेष रूप से फल स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक में बढ़े दामों का असर खुदरा बाजार पर
बावल चौक स्थित दुकानदार प्रवीण और रामपाल ने बताया कि थोक बाजार से ही कीमतें बढ़ी हुई आ रही हैं जिससे खुदरा बाजार में आम जनता को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। पहले जहां वे रोजाना 15 से 20 क्रेट केले बेचते थे, अब यह संख्या 40 से 45 क्रेट तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि अनार, अंगूर और अनानास जैसे फलों की मांग में भी इजाफा हुआ है।
----------
फलों के दाम पर एक नजर
फल पिछले सप्ताह--मौजूदा दाम (किलो)
सेब--80-- 120
संतरा--90-- 130
बब्बूगोशा--80-- 100
केला--50-70 से 80 (दर्जन)
बड़ा नींबू--40 --90
अनार--150 से 180 से 200
अनानास--60-- 80
सिंघाड़ा--30-- 50
आंवला--60-- 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed