फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   From now on, students in classes 10 and 12 will have an open-book test every Saturday.

Rewari News: अब 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का हर शनिवार होगा ओपन बुक टेस्ट

Tue, 27 Oct 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
From now on, students in classes 10 and 12 will have an open-book test every Saturday.
रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड के परीक्षाओं का परिणाम सुधारने के लिए सरकारी स्कूलों में विशेष शैक्षणिक सुधार योजना लागू की जाएगी। इसके तहत सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का हर शनिवार को ओपन बुक टेस्ट होगा। इसमें विद्यार्थी किताब देखकर प्रश्नों के उत्तर हल कर सकेंगे।
विज्ञापन

शुरुआत में उन्हें किताब में उत्तर खोजने के लिए पेज नंबर के संकेत दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विषयों को समझने, सही उत्तर खोजने और अपने शब्दों में लिखने की क्षमता विकसित करना है। योजना के तहत विद्यार्थियों के प्रदर्शन का आकलन कर उन्हें तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

50 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को बुनियादी अवधारणाएं समझाने और उत्तीर्ण स्तर तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। 50 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की विषय संबंधी समझ और उत्तर लिखने की क्षमता सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने के लिए तैयार किया जाएगा। विद्यार्थियों की छोटी लिखित परीक्षा लेकर उनकी कमजोरियों का पता लगाया जाएगा।
इसमें उत्तर में जरूरी शब्द छोड़ने, चित्रों पर लेबल नहीं लगाने और सवाल हल करने के चरण अधूरे लिखने जैसी गलतियों की पहचान होगी। इसके बाद संबंधित विषयों को दोबारा समझाया जाएगा और फिर से टेस्ट लेकर सुधार की जांच की जाएगी।
जिले के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के लगभग 15 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। विभाग का लक्ष्य केवल पास प्रतिशत बढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की विषयवार दक्षता और समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार करना है।
------
स्कूलों में चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
शैक्षणिक सुधार की रणनीति में विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी। अक्तूबर में हुई परीक्षाओं के परिणामों का विषयवार, कक्षावार और ग्रेडवार विश्लेषण किया जाएगा। विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार सुबह या स्कूल समय के बाद अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा पिछले पांच वर्षों के बोर्ड प्रश्नपत्रों का विश्लेषण कर बार-बार पूछे जाने वाले सवालों का अभ्यास कराया जाएगा। पहले ऐसे महत्वपूर्ण और अपेक्षाकृत आसान अध्यायों पर ध्यान दिया जाएगा, जिनसे थ्योरी में 40 से 50 प्रतिशत अंक हासिल करने में मदद मिल सकती है।

------
वर्जन :
विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए उनकी कमजोरियों की पहचान करना जरूरी है। ओपन बुक टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों में किताबों से जानकारी खोजने, विषय को समझने और सही तरीके से उत्तर लिखने की क्षमता विकसित की जाएगी। कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों में अतिरिक्त अभ्यास और अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।-राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed