फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Friendly football match organized to raise awareness against drug abuse

Rewari News: नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए मैत्री फुटबॉल मैच आयोजित

Tue, 27 Oct 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Friendly football match organized to raise awareness against drug abuse
कार्यक्रम के दौरान मैदान में एकजुट खिलाड़ी व पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए जाटूसाना थाना पुलिस की ओर से गांव बरेली खुर्द में पेंटिंग प्रतियोगिता और मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया था। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ अनुशासन और मेहनत से लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित किया गया। ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व थाना जाटूसाना के प्रबंधक प्रिंस ने किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा विषयों पर चित्र बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। वहीं, मैत्री फुटबॉल मैच के माध्यम से बच्चों को खेलों के महत्व और टीम भावना के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्रिंस ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन, समय का सदुपयोग और निरंतर मेहनत सफलता के लिए जरूरी हैं। नशा व्यक्ति के साथ उसके परिवार को भी प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने और ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी व पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed