फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fraud worth lakhs in the name of land

Rewari News: जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Fri, 08 Mar 2024 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs in the name of land
धारूहेड़ा। पुलिस को दी शिकायत में गांव मुरलीपुर निवासी प्रीतम ने बताया कि उसने 220 वर्ग गज जमीन जमीन का इकरारनामा अक्तूबर 2021 को किया था। इस दौरान जमीन 11 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से लेना तय किया गया था। 17 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए व 20 हजार नगद सौंप दिए। तीन महीने बीत जाने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। उसके बाद मार्च 2023 में जमीन का एक मुश्त सौदा हो गया। आरोपियों ने 22 लाख 70 हजार रुपये का चेक अप्रैल 2023 को भर कर दिया। चेक बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




सड़क दुर्घटना में एक की मौत

धारूहेड़ा। पुलिस को दिए शिकायत में नसीरपुर निवासी मक्खन ने बताया कि वह 5 मार्च को अपनी गाड़ी से गुरूग्राम जा रहा था। रात करीब 1 बजे एनएच 48 व 71 पर चढ़ने वाली पुलिया पेट्रोल पंप के सामने 1 बजे पहुंचा तो एक बाइक पर एक लड़का और लड़की सवार थे। इसी दौराम तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। संगवाड़ी के 25 वर्षीय युवक की दुर्घटना में मौत हो गई है। वहीं, तमन्ना का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन





बाइक ने मारी टक्कर, अभी तक नहीं आया होश

रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में रसुली निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। 4 मार्च को समय करीब 6 बजे बेरली पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल में तेल डलवाने आया था। उसके पिता पूर्ण सिंह भी अपनी दुकान बंद करके रास्ते से निकल रहे थे। पेट्रोल पंप के कोने पर जब पहुंचा तो उसने देखा कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। पिता को देखते ही वह बेहोश हो गया। उसके बाद वह रेवाड़ी अस्पताल में पिता को लेकर पहुंचा। पूर्ण सिंह का ईलाज रोहतक में चल रहा है। फिलहाल पिता का होश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed