{"_id":"5dfbbe308ebc3e87fa54e06e","slug":"fraud-rewari-news-rtk533191720","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हॉटसएप पर 5 करोड़ की लाटरी का चेक दिखाकर 24 बार में ठगे 49 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हॉटसएप पर 5 करोड़ की लाटरी का चेक दिखाकर 24 बार में ठगे 49 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवी के रिटायर्ड जेसीओ को व्हॉट्सएप पर पांच करोड़ रुपये की लाटरी का चेक दिखाकर साइबर ठगों ने 49 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर ठग ने रिटायर्ड जेसीओ से बीते आठ माह के दौरान अपने बैंक खाते में अलग-अलग रकम ट्रांसफर कराए। गुरुवार को जाटूसाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बेरली कलां निवासी नेवी से रिटायर्ड जेसीओ बनवारी लाल ने बताया कि एक मार्च 2019 को एक बैंक का हवाला देते हुए पांच करोड़ रुपये की लाटरी निकलने का फोन आया। ठगों ने उसके व्हॉट्सएप नंबर पर पंजाब नेशनल बैंक का पांच करोड़ रुपये की राशि का चेक की फोटो भी भेजी। इस चेक पर उसका नाम भी दर्ज था। ठगों ने कुछ देर बार चेक को डिलीट कर दिया। बनवारी लाल ठगों ने कहा कि पांच करोड़ व 45 लाख रुपये के दो चेक हैं। पहला चेक पांच लाख रुपये जमा कराते ही मिल जाएगा। बनवारी लाल का कहना है कि उसी दिन एक दूसरी बैंक का नाम लेकर किसी ने फोन कर लॉटरी निकलने की बात कही। ऐसे में उनको लॉटरी निकलने का विश्वास हो गया। लेकिन ठगों ने धीरे-धीरे अलग-अलग बहाने बनाकर 49 लाख रुपये ठग लिए। इधर जाटूसाना थाना एसएचओ ने बताया कि शिकायत के अनुसार 24 बार में 49 लाख रुपये ठगे गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।