फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fraud of Rs 7,50,500 by pretending to install mobile tower

मोबाइल टॉवर लगाने का झांसा देकर 7,50,500 रुपये की ठगी

Thu, 08 Jul 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 7,50,500 by pretending to install mobile tower
रेवाड़ी। गांव मुमताजपुर (नाहड़) निवासी रविंद्र कुमार के खाली प्लॉट में मोबाइल टॉवर लगाने का झांसा देकर 7,50,500 रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र ने बताया कि 13 जून को उसके मोबाइल पर 9812667878 नंबर से फोन कर आरोपी ने खाली प्लॉट में मोबाइल टॉवर लगाने का ऑफर देकर खाते में 60 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद 15 जून को गाड़ी खराब होने की बात कहकर 1.20 लाख रुपये और ट्रांसफर करवा लिए। 17 जून को आरटीए से गाड़ी छुड़वाने की बात कहकर 8200 रुपये फोन पे से ले लिए। 18 जून को फोन कर टॉवर के लिए एनओसी लेने के नाम पर 1.50 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करवाए। 20 जून को गाड़ी एक्सीडेंट होने की बात कहकर खाते में दो लाख रुपये फोन पे से ट्रांसफर करवा लिए। 23 जून को हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर फोन पे से 9220 रुपये ट्रांसफर करने के बाद टॉवर का सामन लेकर गाड़ी घर पहुंचने की बात कही। 25 जून को फोन कर टॉवर का सामान लेकर आने वाली गाड़ी का रास्ते में इंजन खराब होने व ब्रेक फेल होने की बात कहते हुए मिस्त्री के लिए एक लाख रुपये जमा करवाने को कहा। जिसके बाद 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर हुए और 50 हजार फोन पे करने कहा। फिर 29 जून को इंजीनियर ने फोन कर फरूखनगर टोल से ले जाने के लिए मुझे बुलाया। जब मैं वहां गया तो मुझे वहां न गाड़ी मिली और न ही इंजीनियर। इस प्रकार से आरोपियों ने मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर मुझसे साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने पूजा शर्मा, विनोद, जरनैल सिंह, विशाल सिंह इत्यादि के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed