फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fraud of Rs 5 lakh in the name of getting a job on the post of clerk

लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी

Tue, 05 Jul 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5 lakh in the name of getting a job on the post of clerk
रेवाड़ी। जिले में गांव कालूवास निवासी एक युवक से कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) में लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अब मांगने पर आरोपी रुपये भी नहीं लौटा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कालूवास निवासी दीपक कुमार ने बताया कि कोसली कस्बा के गांव बाबरोली निवासी प्रदीप ढ़ीलन का अक्सर उसके गांव में आना-जाना लगा रहता था, तभी उसकी मुलाकात प्रदीप से हो गई। प्रदीप ने बताया कि वह दिल्ली एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है और उसकी डिपार्टमेंट में काफी जान पहचान है। इसलिए उसने प्रदीप से नौकरी लगवाने की बात की तो प्रदीप ने कहा कि वह दिल्ली एसएससी में उसे क्लर्क के पद पर नौकरी लगवा देगा। इसकी एवज में उसे 5 लाख रुपये देने होंगे। दीपक उसकी बातों में आ गया और 5 लाख रुपये का इंतजाम करके उसे दे दिए। 2020 में कोरोना महामारी आ गई। दीपक ने प्रदीप से संपर्क किया तो बताया कि कोरोना महामारी के चलते अभी नौकरी नहीं लग सकती, लेकिन वह जल्द ही उसे लगवा जरूर देगा। दीपक उसके भरोसे में रहा। इस दौरान आरोपी उसे बार-बार झूठा आश्वासन देता रहा। मार्च 2022 में जब दीपक ने उससे संपर्क किया तो फोन ही स्विच ऑफ मिला। इसके बाद दीपक उसके गांव बाबरोली गया तो परिवार ने बताया कि वह काफी समय से घर ही नहीं आता। रुपये का लेनदेन प्रदीप से किया था और अब उसी से बात करना। इतना सुनने के बाद दीपक घर आ गया। सोमवार को दीपक ने इसकी शिकायत रामपुरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अधिकारी का वर्जन:
मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया जाएगा।
- रण सिंह, थाना प्रभारी, रामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed