फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fraud of Rs 1.67 crore from the trader in the name of getting the store

स्टोर दिलाने के नाम पर व्यापारी से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी

Thu, 16 Sep 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.67 crore from the trader in the name of getting the store
रेवाड़ी। शहर के व्यापारी को मोबाइल का स्टोर दिलाने के नाम 1.67 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस में शिकायत पहुंचने के बाद आरोपी दीपांक मेहता परिवार सहित गायब है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के बारा हजारी निवासी ऋषभ जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मॉडल टाउन में मोबाइल शॉप खोली हुई थी। जिसमें उनका एक पार्टनर दीपांक मेहता भी है। शहर के बंजारवाड़ा निवासी दीपांक मेहता उनकी दुकान के साथ-साथ शहर में अन्य शोरूम पर भी एक कंपनी के मोबाइल बेचता था। इसी बीच दीपांक ने मेरे भाई अभिषेक जैन को कहा कि उक्त कंपनी में एक बड़े पद पर उनका खास दोस्त काम करता है। जिसकी अप्रोच से वह रेवाड़ी में उन्हें उसका स्टोर दिला सकता है।
विज्ञापन

अभिषेक उसकी बातों में आ गया और 16 लाख रुपये सिक्योरिटी के नाम पर एक फर्म के खाते में ट्रांसफर करा दिए। जिसके एवज में शातिर दीपांक ने कंपनी के फर्जी कागजात भी तैयार करा कर दिए। बाद में वह धीरे-धीरे कर उससे एक करोड़ से ज्यादा की रकम कभी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और कभी कैश लेता रहा। करीब 1 करोड़ 67 लाख रुपये देने के बाद दीपांक ने अभिषेक को कहा कि उक्त स्टोर के लिए नई दुकान लेनी होगी। अभिषेक ने मॉडल टाउन में ही एक दुकान लेकर पूरा स्टोर तैयार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने दीपांक से स्टोर के बारे में पूछा तो कहा कि अमेरिका में लॉकडाउन की वजह से स्टोर खुलने में दिक्कत आ रही है। मार्च 2021 में लॉकडाउन खुलने के बाद स्टोर भी खुल जाएगा। मार्च में भी स्टोर नहीं खुला तो अभिषेक जैन और उसका भाई दोनों दिल्ली में कंपनी के ऑफिस पहुंचे। जहां बताया गया कि जो 16 लाख रुपये उन्होंने सिक्योरिटी के रूप में जमा कराए थे। उनसे दीपांक उक्त कंपनी के मोबाइल खरीद कर ले जा चुका है। इतना सुनते ही उनके होश उड़ गए।

ऋषभ और अभिषेक ने जब दीपांक द्वारा दिए कागजात दिखाए तो पता चला कि ये भी फर्जी हैं। अभिषेक जैन ने आरोपी से संपर्क किया तो पहले तो वह टालने लगा। लेकिन जब बार-बार उससे संपर्क किया तो उसने पैसे ही देने से मना कर दिया। अभिषेक के भाई ऋषभ ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना में दर्ज कराई। इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी दीपांक परिवार सहित फरार हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed