{"_id":"6681c78829443752cf069c09","slug":"fraud-in-the-name-of-development-in-schools-dabla-rewari-news-c-198-1-rew1001-206228-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में विकास के नाम पर फर्जीवाड़ा : डाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में विकास के नाम पर फर्जीवाड़ा : डाबला
Mon, 01 Jul 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस नेता ओमप्रकाश डाबला ने कहा कि हरियाणा के स्कूलों में विकास के नाम पर केवल फर्जीवाड़ा हुआ है। स्कूलों में चार लाख बच्चों का फर्जी एडमिशन कर मिड-डे मील, छात्रवृति, वर्दी और अन्य फंड का गबन किया गया है। डाबला ने अपने बयान में कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2014 से 2016 के बीच 4 लाख फर्जी दाखिले हुए। विजिलेंस जांच में 12924 स्कूलों में ऐसी गड़बड़ियां सामने आईं, सात एफआईआर दर्ज की गई थी, 2019 में हाईकोर्ट ने सीबीआई को तीन माह में जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया था पर सीबीआई को इसमें भी चार साल लग गए।
विजिलेंस जांच हुई, दो बार एसआईटी गठित कर जांच हुई पर कोई कार्रवाई न हुई। जांच में विजिलेंस का शिक्षा विभाग ने कोई सहयोग नहीं किया। संवादध
विज्ञापन
विजिलेंस जांच हुई, दो बार एसआईटी गठित कर जांच हुई पर कोई कार्रवाई न हुई। जांच में विजिलेंस का शिक्षा विभाग ने कोई सहयोग नहीं किया। संवादध