फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fraud from stamp seller who came to take medicine in Rewari, police also made rounds

रेवाड़ी में दवा लेने आए स्टांप विक्रेता से धोखाधड़ी, पुलिस ने भी कटाए चक्कर

Tue, 03 Aug 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fraud from stamp seller who came to take medicine in Rewari, police also made rounds
रेवाड़ी। कोसली में स्टांप विक्रेता का काम करने वाले 37 वर्षीय युवक ने अज्ञात के धोखाधड़ी करने व पुलिस द्वारा चक्कर कटवाने की शिकायत एसपी को दी है। एसपी के आदेश के बाद शहर थाना पुलिस ने मंगलवार को मुुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में गांव जुड्डी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को मधुमेह से पीड़ित होने के चलते वह दवाई लेने आया था। इस दौरान कुछ सामान भी खरीदा, लेकिन शुगर का स्तर गिरने से बेहोश हो गया। एक आदमी ने उसे रेलवे स्टेशन के पास रेलवे टिकट घर में सुला दिया। शाम 5 बजे के नजदीक जब होश आया तो एक आदमी ने कहा कि नाईवाली पर चलो वहां से कोसली की बस में बैठा दूंगा। वह बाइक लेकर आया और बैठाकर नाईवाली पर पत्थर की सीढ़ियों पर बैठा दिया। सुरेंद्र ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने आपको लिलोढ गांव का बताते हुए कहा कि बाइक से घर छोड़ देता हूं। यहां पर लुटेरे घूमते रहते हैं अपने पैसे व मोबाइल दे दो। उसने जेब से पैसे निकाल लिए। साथ ही दूसरी जेब में 13500 रुपये व बटवा में हजार के नजदीक नकद पैसे वे भी ले लिए। फिर वह उसे लेने के लिए नहीं आया। इसके बाद भाङावास चौकी मे रिपोर्ट लिखवाने गया। वहां पुलिसकर्मियों ने कहा कि यहां पर रिपोर्ट नहीं लिखी जाएगी। दो बार गया, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसके बाद शिकायत एसपी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed