फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fourth accused of Aryan murder case arrested, sent to jail

Rewari News: आर्यन हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon, 16 Sep 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused of Aryan murder case arrested, sent to jail
रेवाड़ी। सेक्टर-4 स्थित कराटे एकेडमी के पास मारपीट कर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी निवासी उदयभान उर्फ सागर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में इससे पहले एक नाबालिग सहित तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गांव रामगढ़ निवासी महेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त को उनको फोन पर बताया गया कि उनके भांजे आर्यन के साथ सेक्टर 4 में विवाद हुआ है जिसमें आर्यन के सिर पर गम्भीर चोट लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जब अस्पताल पहुंचे तो आर्यन आईसीयू में दाखिल था।
विज्ञापन

आर्यन के दोस्त हरेष ने बताया कि सेक्टर 4 स्थित कराटे एकेडमी के पास साहिल सिराधना, गोल्ड़ी, ध्रुव उर्फ जुगनू पंजाबी, पूर्व यादव समेत कुछ अन्य युवकों ने लाठी-डंडे से हमला किया था जिसमें उसके साथ आर्यन, समीर जख्मी हो गए थे। आर्यन को चिकित्सक ने गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां आर्यन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed