{"_id":"62d054ca2ff0507500289a40","slug":"four-sub-stations-will-be-built-to-repair-the-power-system-rewari-news-rtk6523270134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बनाए जाएंगे चार उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बनाए जाएंगे चार उपकेंद्र
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की बिजली व्यवस्था सुधारने और मजबूत करने के लिए 33केवी के चार नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इनके बनने के बाद बिजली व्यवस्था पहले से काफी अच्छी हो जाएगी। साथ ही ओवरलोडिंग की समस्या से मुक्ति मिलेगी। ये सभी बिजली स्टेशन बनाने का नवंबर तक लक्ष्य रखा गया है। इनका निर्माण गांव जखाला, लिलोढ़, भांडोर व शहर के सेक्टर-18 में किया जाएगा।
आने वाली गर्मी से निपटने और फिलहाल हो रही बिजली कटौती से लोगों को निजात दिलाने की दिशा में बिजली विभाग काम कर रहा है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। बिजली वितरण निगम की ओर से जिले में चार स्थानों पर गांव जखाला, लिलोढ़, भांडोर व शहर के सेक्टर-18 में 33केवी के नए सबस्टेशन बनाए जाएंगे। इन उपकेंद्रों में निगम की ओर से 10 एमवीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) के ट्रांसफार्मर लगेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के साथ सेक्टर-18 में बनने वाले उपकेंद्र से शहरवासियों को गर्मी के मौसम में होने वाली ओवरलोडिंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
प्रस्तावित उपकेंद्र की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं टेंडर लेने वाले कंपनी को सब स्टेशन निर्माण के लिए एक साल का समय दिया गया है। टेंडर लेने वाली कंपनी की तरफ से जहां उपकेंद्र बनाए जाने हैं, उन स्थानों का भौतिक सर्वे भी किया जा चुका है। ऐसे में अगले माह से उपकेंद्रों का निर्माण कार्य आरंभ होने की उम्मीद है। फिलहाल खंभे लगाने व लाइन खींचने का कार्य किया जा रहा है जो अगले एक-दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके पश्चात ट्रांसफार्मर इंस्टालेशन से संबंधित कार्य आरंभ होगा। इन सभी कार्यों के नवंबर माह तक पूरा होने की उम्मीद है। नया सब स्टेशन आरंभ होने से औद्योगिक क्षेत्र में भी औद्योगिक इकाइयों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-------------
नए सब स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही उनका निर्माण आरंभ होगा। नए सब स्टेशन बनने से पुराने सब स्टेशनों का लोड बंट जाएगा, जिससे गर्मी के मौसम में आने वाले ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं बावल औद्योगिक क्षेत्र में भी इसी साल के अंत तक सब स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा।
- एमएल रोहिल्ला, अधीक्षण अभियंता, बिजली वितरण निगम