{"_id":"653aab3c28d79e5fa907410c","slug":"four-people-filed-nomination-papers-on-the-last-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-5947-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आखिरी दिन चार लोगों ने दाखिल किया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आखिरी दिन चार लोगों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
Thu, 26 Oct 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कस्बे के वार्ड नंबर 11 में पार्षद पद पर हो रहे उपचुनाव को लेकर वीरवार को चार उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। अब कुल उम्मीदवारों की संख्या सात हो गई है।
एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन के आखिरी दिन संजय महलावत पुत्र सुमेर सिंह, मनीषा पत्नी संदीप, किशनलाल पुत्र अमीरचंद, धीरज कुमार पुत्र शांतिस्वरूप पूर्व पार्षद, किरण पत्नी हरीश कुमार, देवेंद्र पुत्र रामप्रसाद, पवन पुत्र लीलाधर ने पार्षद पद के लिए नामांकन भरे हैं। 26 अक्तूबर को नामांकन का अंतिम दिन था। प्रशासन ने चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। बताया कि 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 तारीख को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 5 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। शाम को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 26 जुलाई को पार्षद उर्मित टक्कर का देहांत हो गया था जिससे यह सीट खाली हुई है।