फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four out of five scorched in the flames emanating from the boiler

बॉयलर से निकली लपट में झुलसे पांच में से चार की मौत

Mon, 06 Jun 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four out of five scorched in the flames emanating from the boiler
बीते शुक्रवार को गांव खुर्शीद नगर में लगे पावर प्लांट के ब्वॉलर से निकली लपट में झुलसे पांच लोगों में से चार की इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस हादसे में लगातार मौत होने के बाद शव को रखकर यातायात जाम कर दिया है। वहीं पावर प्लाट पर पुलिस तैनात कर दी गई है। उधर इन घायलों की मौत होने के बाद गांव मुमताजपुर निवासी मृतक नरेंद्र के पिता नरेश की शिकायत पर नाहड़ पुलिस चौकी ने प्लांट मालिक राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का गांव खुर्शीद नगर स्थित प्लांट में नौकरी करता था। जहां मेरे लड़के ने बताया था कि हमारी ड्यूटी जहां आग निकलती है वहां मालिक ने लगा रखी है जहां कोई भी सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध नहीं है और कोई हादसा हो जाए तो बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लिहाजा मेरे लड़के की जान प्लांट मालिक राजपाल की लापरवाही के चलते गई है। इसके लिए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर सूचना मिली है कि इस हादसे में घायल होने वाले पांच में से केवल एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है, जबकि मृतकों में गुजरात निवासी छोटेलाल, योगेश और मुमताजपुर निवासी नरेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें, इस प्लांट में गैस पाइप लाइन में अचानक प्रेशर बन गया, जिससे वहां लगे ब्वॉलर ने बैक मारा और वहां निकली लपट की वजह से आग लग गई और बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे पांच युवक आग में बुरी तरह झुलस गए। इस हादसे में कोसली क्षेत्र के गांव भड़ंगी निवासी संजय, मुमताजपुर निवासी नरेंद्र, गुजरात निवासी छोटेलाल, केशव और योगेंद्र झुलस गए थे। इनमें से कुछ को गुरुग्राम जबकि कुछ को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात तक गुजरात निवासी तीनों युवकों के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपकर गुजरात भिजवा दिया गया। जबकि प्रदेश के कोसली क्षेत्र निवासी मुमताजपुर निवासी नरेंद्र की रविवार को मौत हुई। रविवार को जैसे ही युवक नरेंद्र की मौत की खबर आई इसके बाद कोसली क्षेत्र के आसपास के गांवों से ग्रामीणों ने पावर प्लांट के सामने धरना दे दिया। इस मौके पर कोसली और नाहड़ की पुलिस मौके पर तैनात है। प्लांट के बाहर ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। एसएचओ कोसली सुमेर सिंह ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में जुटे हैं। धरने में अढ़ाई सौ से अधिक ग्रामीण बैठे हुए हैं।
वहीं एसडीएम कोसली होशियार सिंह ने मौके पर पहुंचकर इस पावर प्लांट के सामने धरना लगाए बैठे ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए बताया कि इस मामले में प्लांट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस को संबंधित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों की ओर से इस प्लांट को सील करने की कार्रवाई को लेकर एसडीएम ने कहा कि जिला मुख्यालय पर सूचना देकर उद्योग विभाग के निरीक्षक स्तर के अधिकारी को मौके पर बुलवाया गया है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर इस मामले में प्रशासन के इस कदम को देखते हुए ग्रामीणों की दस सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी गई है जो प्रशासन की ओर से इस प्लांट को सील करने की कार्रवाई पर निगरानी रखेगी।
उधर प्लांट के आसपास प्रशासन ने पुलिस का कड़ा पहरा बिठा दिया है ताकि नाराज ग्रामीणों की ओर से इस प्लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाए। चार घंटे से अधिक समय तक चले इस घटनाक्रम में एसडीएम कोसली होशियार सिंह के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीण धरने से उठ गए और बाद में मृतक नरेंद्र के शव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हमने गांव मुमताजपुर निवासी मृतक नरेंद्र के पिता नरेश की शिकायत पर प्लांट मालिक खुर्शीद नगर निवासी राजपाल के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया है। कानूनी कार्रवाई जारी है।

- सुमेर सिंह, थाना प्रभारी, कोसली।
यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। मौके पर जाकर ग्रामीणों से मिलकर आया हूं। प्लांट मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। इस मामले में चार युवाओं की मौत को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- होशियार सिंह, एसडीएम, कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed