{"_id":"66a7f8373affb68f2601c244","slug":"four-members-of-thief-gang-arrested-47-incidents-revealed-rewari-news-c-198-1-rew1001-207442-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 47 वारदातों का हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 47 वारदातों का हुआ खुलासा
Tue, 30 Jul 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 3रेवाड़ी। चोरी की अलग-अलग वारदातों में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार। स्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। अपराध शाखा-टू धारूहेड़ा पुलिस ने जिले में हुई चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला नूंह के गांव फिरोजपुर नमक निवासी फरीद उर्फ दीनू व मुनफैद और गांव ग्वारका निवासी साकिर व शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में है।
पुलिस ने बताया कि गांव बव्वा निवासी अशोक कुमार ने शिकायत में बताया था कि उनकी गांव के बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर है। 10 जुलाई की सुबह चोर दुकान का शटर तोड़कर कास्मेटिक, दवाएं व अन्य सामान उठा ले गए। पास में ही एक और मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी की। कोसली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने शनिवार को मामले में चार आरोपी फरीद उर्फ दीनू व मुनफैद और साकिर व शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 41 चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने 2 चोरी की वारदात जिला गुरुग्राम, 1 जिला झज्जर, 1 जिला चरखी दादरी व 2 जिला महेंद्रगढ़ इलाके में करने का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।