{"_id":"5ff5f9c58ebc3e2e5b65e553","slug":"four-day-rain-farmer-wheat-rewari-news-rtk589694667","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार चौथे दिन भी रातभर होती रही बारिश, किसानों के लिए राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार चौथे दिन भी रातभर होती रही बारिश, किसानों के लिए राहत
विज्ञापन
रविवार से लेकर बुधवार तक लगातार चार दिन से हो रही बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव के चलते शहरवासियों के लिए यह आफत बन गई है। लगातार पाला पड़ने से जहां सरसों व अन्य फलीदार फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई थी। वहीं अब किसानों को बारिश से राहत मिली है, क्योंकि अब फसलों में सिंचाई देने का समय है। बता दें कि जिले के किसानों के 70 हजार सरसों और 47 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है। मंगलवार सुबह से लेकर बुधवार सुबह आठ बजे तक रेवाड़ी में 15 एमएम, नाहड़ 9, पाल्हावास में 4, धारूहेड़ा में 3, बावल में 2 और कोसली में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम 14.0 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कॉलोनी से सेक्टर तक जलभराव से हालात खराब
शहर बारिश के समय में जल निकासी बड़ी समस्या है, लेकिन वादों से ज्यादा इनका समाधान नहीं हो पाता है। सर्दी के समय में लगातार चार दिन से हो रही बारिश से शहर की कॉलोनियों से लेकर सेक्टरों तक सभी जगह जलभराव की स्थिति से लोग परेशान हैं। शहर के मॉडल टाउन, सेक्टर-1, ब्रास मार्केट, दिल्ली रोड, बावल रोड सहित अधिकतर जगहों पर निकलना भी मुश्किल है।
चार दिन में जो बरसात हुई है वह किसानों के लिए सोने से कम नहीं है। सरसों और गेहूं की फसल को इस समय बारिश की जरूरत थी, जो पूरी हो गई हैं। बरसात का पानी मिलते ही फसल में जान आ गई और खेतों में फसल लहलहा उठी हैं।
विज्ञापन
सत्यवान, किसान बुड़ौली।
बरसात का होना फसल के लिए बहुत ही लाभकारी है। सरसों और गेंहू की फसल बिना सर्दी और बारिश के अच्छी नहीं हो पाती है। बारिश से फसलों में जान आ गई हैं। पूरी रात लगातार हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी।
नरेश कुमार, किसान निमोठ
गेहूं और सरसों की फसल तब ही अच्छी होती है, जब समय पर बारिश हो। किसान फव्वारा सेट लगा कर खेतों में फसल में पानी दे रहे थे, जिससे तीन से चार दिन एक खेत में लग जाते हैं। बारिश ने किसानों की चिंता को दूर कर दिया है। सभी खेतों में समान फसल को पानी मिल गया, इससे अच्छी फसल की पैदावार होगी।
सुखबीर धनखड़, किसान बुड़ौली
किसान देवराज यादव धवाना ने बताया कि बारिश फसल के लिए सोने पर सुहागा होगी। बरसात का पानी मिलने से फसल में जान आ गई है। इससे किसानों की चिंता दूर कर रही है। भीषण सर्दी में अब किसान को खेत में पानी देने की चिंता नहीं सताएगी।
-देवराज, किसान धवाना।