फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four cases of dengue found simultaneously in the district, department on alert

Rewari News: जिले में एक साथ मिले डेंगू के चार मामले, विभाग अलर्ट

Fri, 01 Aug 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four cases of dengue found simultaneously in the district, department on alert
पानी में दवाई डालते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : विभाग - फोटो : प्रशासन
रेवाड़ी। इस सीजन में पहली बार एक साथ जिले में डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 23 हो गई है। अब तक मलेरिया के 9 मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में जाकर हौद, कूलर के पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही है। टीम ने अभी तक 12 लाख 57 हजार 812 घरों में लार्वा की जांच की है।
विज्ञापन

इसमें से 1221 लोगों के यहां लार्वा मिलने पर नोटिस थमाया गया है। मलेरिया हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घर में आसपास साफ-सफाई रखें। ठहरे हुए पानी में काला तेल डालें। घरों के बर्तन, कूलर, पानी की टंकी की सफाई करते रहे, जिससे मच्छरों का लार्वा न पनप सके। डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर ब्लड की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें।
विज्ञापन

वर्तमान में तापमान में उतार चढ़ाव को लेकर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार डेंगू संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इन दिनों उल्टी, दस्त, वायरल बुखार के मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि कभी तेज धूप तो कभी वर्षा के बीच तापमान के उतार-चढ़ाव से संक्रमण बढ़ रहा है। बारिश के बाद जलभराव और पेयजल सप्लाई में स्वच्छता के अभाव में उल्टी, दस्त, हैजा, फूड प्वाॅइजनिंग आदि से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं।




डेंगू के कहां कितने केस मिले


रेवाड़ी शहरी क्षेत्र- 2
सीएचसी गुरावड़ा- 4
सीएचसी बावल 4
सीएचसी मीरपुर 1
सीएचसी खोल- 10
----------
वर्जन

जहां मलेरिया और डेंगू के मामले मिलते हैं वहां फॉगिंग कराई जा रही है। मलेरिया विभाग की टीम के सदस्य गांव और कस्बे में जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कर रहे हैं। डेंगू के संभावित लक्षण वालों के रक्त जांच की जा रही है।
विरेंद्र यादव, हेल्थ इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed