{"_id":"614b733d8ebc3e097d7e18a7","slug":"four-accused-of-attacking-sampoornanand-arrested-late-night-rewari-news-rtk6248268165","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद पर हमला करने के चार आरोपी देर रात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद पर हमला करने के चार आरोपी देर रात गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी से बात करते पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव। संवाद
- फोटो : Rewari
अहीर कॉलेज को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने आए संपूर्णानंद की पिटाई मामले में हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर देर रात चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में घायल का छोटा भाई सुनील, सतपाल, महेंद्र सिंह और दीपक शामिल हैं। पुलिस कप्तान अभिषेक जोरवाल ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित गई थी।
पुलिस कप्तान ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। एफआईआर के बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया जो एफआईआर दर्ज की गई है उनमें फिलहाल किसी को नामजद नहीं किया गया है, लेकिन हमला करने वालों में सात लोगों को दिखाया गया है। करीब बीस लोगों को यह दिखाया गया है कि वे लोग संपूर्णानंद की पिटाई चल रही थी तो वे उस समय मौके पर थे। थाना प्रभारी के अनुसार अभी तफ्तीश चल रही है। उसके बाद नाम सामने आएंगे, उसके बाद फिर उन लोगों को नामजद किया जाएगा। थाना प्रभारी के अनुसार संपूर्णानंद की पिटाई करने वालों की संख्या छह से सात थी, बाकी 15 से 20 लोग मौके पर थे। इन सभी की शनाख्त की जा रही है।
इधर, जब संपूर्णानंद की पिटाई चल रही थी तब वहां पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। बताते हैं जब तक उनकी पिटाई चल रही थी तब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पायी थी। वह देर से घटनास्थल पर पहुंची। कुल लोगों ने कहा पुलिस को फोन करों लेकिन, हमलावरों के भय के कारण लोग पुलिस को फोन नहीं मिला पाए। पुलिस को सूचना किसने दी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, पुलिस इसको गोपनीय सूचना बता कर चल रही है। खबर लिखे जाने तक हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही थी। पूरे घटनाक्रम पर पुलिस कप्तान खुद निगाह रखे हुए हैं।