{"_id":"64ab095f3c143376f402a454","slug":"foundation-stone-of-aiims-will-be-laid-soon-in-bhalkhi-majra-dr-banwari-lal-rewari-news-c-198-1-rew1001-2086-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालखी-माजरा में जल्द रखा जाएगा एम्स की नींव का पत्थर : डाॅ. बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालखी-माजरा में जल्द रखा जाएगा एम्स की नींव का पत्थर : डाॅ. बनवारी लाल
Mon, 10 Jul 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने रविवार को भालखी माजरा गांव में पहुंचकर प्रस्तावित एम्स की जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का आमजन को बेहतरीन व उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रेवाड़ी जिला को एम्स की सौगात दी गई है, भालखी-माजरा क्षेत्र में जल्द ही मेगा प्रोजेक्ट एम्स के निर्माण की नींव का पत्थर रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे भालखी-माजरा में बनने वाले एम्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से करवाने लिए प्रयासरत हैं। माजरा में एम्स बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि एम्स के बनने से रेवाड़ी ही नहीं अपितु रोहतक, झज्जर, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ सहित राजस्थान के अलवर, झुंझुनू, सीकर और चूरू जिलों को भी फायदा मिलेगा।
डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि माजरा के किसान बधाई के पात्र है कि जिन्होंने एम्स निर्माण के लिए अपनी जमीन दी। उन्होंने कहा की भाजपा के शासनकाल में प्रदेश ने विकास के मामलों में ऊंची उड़ान भरी है और चारों तरफ विकास कार्य नजर आ रहे हैं। इतना ही नही देश-प्रदेश में भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि माजरा में एम्स का निर्माण होने से इस क्षेत्र के नागरिकों को घर द्वार के नजदीक ही बेहतरीन एवं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत होने से जहां आमजन को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में एम्स के बनने से जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि एम्स का निर्माण क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है, एम्स का शुरूआती कार्य शुरू हो चुका है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अक्तूबर माह तक शिलान्यास कराने की पूरी कोशिश है। उन्होने कहा कि वे निरंतर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से सम्पर्क साध रहे हैं। जल्द हो ही इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जाएगी जिसके बाद जल्द से जल्द टेंडर छोड़े जाएंगे। एम्स निर्माण की जगह पर लगे हितेश कंपनी के टेंडरिंग बोर्ड को देखकर डाॅ. बनवारी लाल प्रसन्न नजर आए। उन्होने कहा कि छोटी मोटी कमियों को सोमवार को प्रशासन से मीटिंग लेकर दुरुस्त किया जाएगा। डाॅ. बनवारी लाल ने विपक्ष द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का करारा जवाब देते हुए कहा कि विरोधी दलों ने एम्स जैसे मेगा प्रोजेक्ट के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। कैप्टन अजय सिंह यादव यहां से छह बार विधायक और हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं क्यों कैप्टन साहब ने इस क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दिया।